फॉलो करें

राइटर्स वर्ल्ड के भव्य आयोजन में सजी काव्य संध्या

111 Views
नारायण सान्याल मंच पर साहित्य का रंग

प्रे.स. कोलकाता, 16 फरवरी: कोलकाता पुस्तक मेले में 7 फरवरी की शाम नारायण सान्याल मंच पर लेखक-कवियों के प्रतिष्ठित संगठन ‘राइटर्स वर्ल्ड’ द्वारा एक भव्य साहित्यिक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल ‘राइटर्स वर्ल्ड’ के सदस्य बल्कि बड़ी संख्या में उपस्थित साहित्य प्रेमियों, कवियों और लेखकों की भागीदारी ने इसे एक यादगार संध्या बना दिया।

पुस्तकों का विमोचन और ‘भाषाचित्र’ का प्रकाशन

कार्यक्रम की शुरुआत में विभिन्न प्रकाशनों की कई विविध विषयों की पुस्तकों का भव्य मोड़क विमोचन किया गया। इसके साथ ही ‘राइटर्स वर्ल्ड’ के मुखपत्र ‘भाषाचित्र’ का भी औपचारिक प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर मंच संचालन की जिम्मेदारी कवयित्री एवं संगठन की सचिव सुरंगमा भट्टाचार्य ने अपने कुशल अंदाज में निभाई।

कविता पाठ ने मोहा मन

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल के ख्याति प्राप्त कवियों ने अपनी सवरचित कविताओं का वाचन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस काव्य संध्या में परमिता चौधरी, रीता मित्रा, चंद्रदीपा सेन शर्मा, शंपा गुप्ता, तापस राय, सुमिताभ घोषाल, अलकानंदा गोस्वामी, सुजाता दे, बिप्लब घोष, तड़ित चक्रवर्ती, सोमा मुखोपाध्याय बबली, शुभदीप राय, मृदुल दाशगुप्ता, स्वपन भट्टाचार्य, सुरंगमा भट्टाचार्य, पूर्व सांसद-कवि विकास रंजन भट्टाचार्य, सर्वाणी घोष सहित शिलचर की प्रसिद्ध कवयित्री मिता दास पुरकायस्थ ने अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया।

संगीत और विचारों का संगम

कार्यक्रम की शुरुआत में त्रिपुरा की सुप्रसिद्ध गायिका दीपा दास ने अपने सुरीले स्वरों में उद्घाटन गीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। वहीं, मिसेज़ इंडिया पामेला पाल दास ने अपने प्रभावशाली वक्तव्य से साहित्य और समाज पर गहन विचार साझा किए।

साहित्यिक उत्सव का अनूठा संगम

इस आयोजन ने कवि, लेखक और साहित्य प्रेमियों को एक मंच पर लाकर हिंदी और बंगला साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य किया। साहित्यिक सरोकारों से परिपूर्ण इस कार्यक्रम ने न केवल कोलकाता बल्कि पूरे पूर्वोत्तर भारत के साहित्य जगत में एक नई ऊर्जा का संचार किया।

– प्रेरणा भारती दैनिक

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल