फॉलो करें

भारतीय नव वर्ष शोभयात्रा निकालने को लेकर जोर-शोर से तैयारियाँ शुरू

214 Views

● श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास की केन्द्रीय टोली की बैठक का आयोजन
● नगर में आगामी 30 मार्च को भारतीय नव वर्ष शोभायात्रा निकालने पर चर्चा

प्रेरणा प्रतिवेदन कानपुर, 23 फरवरी : श्रीमद्भगवद्गीता वैदिक न्यास की केन्द्रीय टोली की बैठक बृहस्पतिवार सायं पाण्डु नगर स्थित प्रधान कार्यालय में आयोजित की गयी। इसमें आगामी 30 मार्च को भारतीय नव वर्ष शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक का शुभारम्भ गीता श्लोकों के वाचन से हुआ। सम्बोधित करते हुए आर.एस.एस. प्रचारक तथा हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान (एचएसएसएफ) के क्षेत्रीय संयोजक पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र डॉ. अमरनाथ जी ने कहा कि अब भारतीय जनमानस अपने नव वर्ष के प्रति जागरूक हुआ है। हालाँकि लोगों को विक्रमी संवत के बारे में बहुत कुछ जानने की आवश्यकता है। बैठक में बताया गया कि इस बार भी नव वर्ष शोभायात्रा आगामी 30 मार्च को निकाली जाएगी, जिसका समापन सायं 5 बजे जे.के. मन्दिर में होगा और वहाँ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इसे लेकर सभी जिलों में तैयारी बैठकें करने की बात कही गयी।
बैठक की अध्यक्षता न्यास के अध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल ने और संचालन महामंत्री परमानन्द शुक्ला ने किया। इस अवसर पर बलराम नरूला, सुरेन्द्र कुमार गेरा, कमल त्रिवेदी, राकेश शंकर त्रिपाठी, डॉ. सन्दीप कुमार सिंह, राम प्रकाश मिश्रा, डॉ. उमेश चन्द्र सिन्हा, अभिषेक तिवारी, अशोक तिवारी, विजेन्द्र मक्कड़, अखिलेश मिश्रा, वीरेन्द्र कुमार शर्मा, पण्डित योगेश, अमित अग्रवाल, सचिन शुक्ला, बलराम सिंह, इंजीनियर श्याम सुन्दर सिंह नैतिक, अनिल कुमार गुप्ता, राकेश कुमार तिवारी, राजीव मिश्रा टिंकू, विनय कुमार द्विवेदी, गणेश कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल