232 Views
कौन हूँ मैं?
पूछूँ मैं किससे,
क्या है मेरी पहचान?
पूछूँ मैं चाँद-तारों से,
या पूछूँ मैं ज़मीं-आसमान से?
कौन हूँ मैं?
क्या है मेरी पहचान?
क्या मैं सूरज की किरण हूँ,
या बहती हवाओं की ठंडक हूँ?
क्या मैं फूलों की महकती खुशबू हूँ,
या बहती नदी का पानी हूँ?
कौन हूँ मैं?
क्या है मेरी पहचान?
क्या यह दुनिया मेरी है,
या यह जहाँ मेरा है?
क्या ये लोग मेरे हैं,
या इन लोगों में मैं अकेली हूँ?
कौन हूँ मैं?
क्या है मेरी पहचान?
Name: Anju. S
Ug no. : U19GZ24S0043
Subject: Hindi
Year: 1st BCA, 2nd semester
KR Puram, Government first grade college




















