फॉलो करें

झारखंड में रेल से कटकर हाथी की मौत, हटिया-टाटा रेल परिचालन सेवा बाधित

301 Views

अनिल मिश्र/ रांची, 11 मार्च: झारखंड की राजधानी रांची के हटिया से टाटानगर जा रही हटिया-टाटा सवारी गाड़ी पैसेंजर रेल से कटकर एक हाथी की मौत हो गयी है। जिसके कारण रांची के हटिया-टाटा रूट पर रेल सेवा फिलहाल बाधित हो गयी है। इस रेलवे लाईन पर रेल परिचालन सेवा सामान्य होने में करीब चार से पांच घंटे का समय लग सकता है। झारखंड की राजधानी रांची के  हटिया-टाटा रूट पर ट्रेन से कटकर एक हाथी की मौत हो गयी है। जिसके वजह से इस रेलवे लाईन पर रेल सेवा बाधित हो गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सोमवार की शाम करीब सवा सात बजे जोना-किता स्टेशन के बीच यह घटना होने की सूचना प्राप्त हुई है।इस घटना के  बाद से इस रेलवे लाईन पर ट्रेनों का आवागमन रोक दिया गया है। वहीं इस घटना के बारे में दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल के डीआरएम जसमीत सिंह बिंद्रा ने पत्रकारों  बताया कि हटिया से टाटा जा हटिया-टाटा पैसेंजर ट्रेन के सामने अचानक एक हाथी के आ जाने से उसकी मौत हो गयी। हांलांकि इससे ट्रेन को या ट्रेन में सवार यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मचारी काम पर लगे हैं।जल्द ही रेलवे ट्रैक को खाली करा लिया जायेगा। इसके बाद ही रेल  परिचालन सेवा सामान्य हो पायेगी।इस मौके पर डीआरएम ने कहा  कि रेल परिचालन सेवा सामान्य होने में करीब चार से पांच घंटे का समय लगने का अनुमान है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल