फॉलो करें

शिलचर में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा का पुतला दहन

234 Views

प्रे.स. शिलचर, 25 मार्च: असम विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. नुमल मोमिन पर कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा के हमले के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जनजाति मोर्चा, कछार जिला समिति ने मंगलवार को शिलचर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा का पुतला जलाकर कड़ी निंदा व्यक्त की और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालते हुए विभिन्न मार्गों से होते हुए शिलचर के शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। वहां, उन्होंने तख्तियां और बैनर लेकर नारेबाजी की और विधायक नुरुल हुदा को पद से बर्खास्त करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा के उपाध्यक्ष पर इस तरह का शारीरिक हमला असम के लोकतंत्र पर आघात है और कांग्रेस विधायक को तुरंत दंडित किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा का पुतला जलाया, जिससे इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिससे दोनों पक्षों के बीच हल्की झड़प भी हुई। हालांकि, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और किसी बड़ी घटना को टाल दिया।

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने सरकार से मांग की है कि नुरुल हुदा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके इस व्यवहार की निंदा की जाए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल