हैलाकांडी, 28 मार्च: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हैलाकांडी जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष कल्याण गोस्वामी ने की, जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में जिला कमेटी के पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं मंडल प्रभारियों की दो विशेष संगठनात्मक सत्र आयोजित किए गए। इसमें पार्टी की संगठनात्मक रणनीतियों और कार्यशैली के विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए ‘बूथ-टू-बूथ’ संपर्क अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। इसके अंतर्गत मंडल अध्यक्ष के निवास पर बैठकों के आयोजन, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को व्यापक स्तर पर पहुंचाने और आम नागरिकों को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया गया।
इसके अतिरिक्त, बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक क्षेत्र के नागरिकों के सम्मान को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें संगठनात्मक बैठकों में शामिल किया जाएगा। स्थानीय समस्याओं के समाधान और सरकारी परियोजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने पर भी विशेष ध्यान देने का संकल्प लिया गया।
इस महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के राज्य कमेटी सचिव कणाद पुरकायस्थ, पूर्व जिला अध्यक्ष स्वपन भट्टाचार्य, सुब्रत शर्मा मजूमदार, महासचिव संजय रॉय और जवाहरलाल नाथ, उपाध्यक्ष कामाख्या प्रसाद पुरकायस्थ, जॉयदीप दास लस्कर, संजीत घोष, बिभास सिंह, संजय कुमार डे और सचिव शुभ्रा चौधरी, अभिषेक पांडे, सुब्रत भट्टाचार्य, गौतम दत्ता महासोय सहित अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
इसके अलावा, सोशल मीडिया सेल के हर्षदीप चक्रवर्ती, रत्नज्योति पुरकायस्थ, आईटी सेल के किशोर चक्रवर्ती, मीडिया सेल के प्रदीप चक्रवर्ती और गौतम गुप्ता भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में लिए गए निर्णयों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से कार्य करने का आह्वान किया गया।





















