फॉलो करें

श्रीभूमि नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग सम्पन्न

558 Views
सुब्रत दास,श्रीभूमि: रविवार को श्रीभूमि नगर स्थित पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में  श्रीभूमि जिले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का प्राथमिक शिक्षा वर्ग संपन्न हुई। इस प्राथमिक शिक्षा वर्ग का उद्घाटन २२ मार्च श्रीभूमि जिला संघ चालक नर्मदा चक्रवर्ती ने दीपक प्रज्वलित किया। रविवार २३ मार्च सुबह से प्रशिक्षण शुरू हुआ और २९ मार्च की शाम तक तक चली। और रविवार ३० मार्च को समारोप अनुष्ठान के माध्यम से समाप्त हुआ। इस दिन समारोप के अनुष्ठान में दीपक प्रज्वलन,अमृत बच्चन,एकक गीत,बौद्धिक और प्रार्थना के साथ समाप्त हुआ। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिणी असम प्रांत की प्रांत प्रचारक गौरांग रॉय ने समारोह में बौद्धिक रखा। इसमें उन्होंने संघ के काम के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और संघ के वर्तमान सैकड़ों वर्षों की विभिन्न गतिविधियों पर भी प्रकाश डाला। पता चला कि,इस प्रशिक्षण वर्ग में श्रीभूमि जिले के विभिन्न स्थानों से ६२ स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षिण लिए। इसके अलावा इसमें उपस्थित थे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्रीभूमि जिला कार्यबाह मनोज दास,जिला प्रचारक अभिषेक शील एवं विभिन्न कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल