फॉलो करें

शिलडुबी में ज़मीनी विवाद को लेकर हमला, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल

217 Views

प्रेरणा भारती दैनिक संवाददाता

शिलचर, 30 अप्रैल: शिलडुबी ग्रांट प्रथम खंड में ज़मीन के विवाद को लेकर मंगलवार को हुई पारिवारिक हिंसा ने इलाके में सनसनी फैला दी। आरोप है कि पारिवारिक रंजिश के चलते हुए इस हमले में एक ही परिवार के सदस्य घायल हो गए। पीड़ित पक्ष की महिला हसना बेगम ने इस मामले में 8 लोगों के खिलाफ शिलचर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हसना बेगम के पति सिराज उद्दीन और पुत्र अब्दुर रहीम मंगलवार सुबह अपने घर के सामने काम कर रहे थे। उसी समय उनके देवर तबज्जुल अली अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पहुंचकर विवादित भूमि की सीमा पर जबरन बाड़ लगाने लगे। विरोध करने पर हमलावरों ने धारदार हथियारों से अब्दुर रहीम के सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कमरुल इस्लाम ने लाठी और ईंटों से उस पर हमला कर दिया।

घटना में सिराज उद्दीन को भी नहीं बख्शा गया। आरोपी जियारुल इस्लाम ने धारदार दाव से उनके हाथ पर हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। अन्य हमलावरों ने लोहे की रॉड और ईंटों से हमला कर पिता-पुत्र दोनों को घायल कर दिया। जान बचाने के लिए जब पीड़ितों ने शोर मचाया तो हमलावर मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में दोनों को शिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पीड़िता हसना बेगम ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। दर्ज प्राथमिकी में जिन आठ लोगों को नामजद किया गया है, वे हैं: तबज्जुल अली, कमरुल इस्लाम, जियारुल इस्लाम, आमिरुल इस्लाम, जायबुर रहमान, खुबसबेरून नेसा, रुस्ताना बेगम और लवली बेगम।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल