फॉलो करें

असम पुलिस ने जब्त किए 948 अवैध सिम कार्ड, 7 गिरफ्तार

170 Views

गुवाहाटी, 22 मई (हि.स.)। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राष्ट्रविरोधी शक्तियां भारत और असम को असुरक्षित बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं। इस चुनौती का सामना करने में असम पुलिस लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के जरिए गुरुवार को बताया कि असम पुलिस ने एक बड़े ऑपरेशन के तहत 948 अवैध सिम कार्ड जब्त किए हैं और इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। यह नेटवर्क पाकिस्तान प्रायोजित साइबर अपराधों को बढ़ावा देने में संलिप्त था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भयावह साइबर अपराधों को रोकने के लिए असम पुलिस और राज्य सरकार की यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए असम पुलिस के कार्यों की सराहना की।

ज्ञात हो कि असम पुलिस ने हाल ही में देश के अन्य कई हिस्सों में अभियान चलाकर अवैध सिम कार्य के साइबर अपराध का भंडाफोड़ किया था।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल