फॉलो करें

अरुणाचल प्रदेश के नामसाई में सीआरपीएफ की 186 वीं बटालियन का योग प्रतियोगिता प्रारंभ।

205 Views

दुमदुमा प्रेरणा भारती 28 मई :– अरूणाचल प्रदेश के नामसाई में स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की 186 वीं बटालियन ने एक योग प्रतियोगिता प्रारंभ किया गया । सीआरपीएफ की 186 बटालियन, सी.आर.पी.एफ. कैम्प परिसर, जयपुर नामसाई, अरुणाचल प्रदेश में दिनांक 27/06/2025 को अन्तर परिचालनिक बटालियन योग प्रतियोगिता का शुभ आरम्भ किया गया । जिसमे  केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जोरहाट परिचालन क्षेत्र के अतंर्गत आने वाले असम के जोरहाट, डिब्रुगढ , तिनसुकिया , शिवसागर समेत कई 7 बटालियन और अरुणाचल के ईटानगर, तिराप, नामसाई की तीनो बटालियनों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  पी. एन. खिरमे भापुसे, पुलिस महानिरीक्षक, टी. सी. एल. रेंज, नामसाई, अरुणाचल प्रदेश की साथ  धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कमाण्डेंट 186 बटालियन्,  बिपिन कुमार सिंह. द्वितीय कमान अधिकारी,  संदीप शर्मा, द्वितीय कमान अधिकारी,  के.एन. हलधर, उप कमाण्डेंट, डॉ. सी लक्ष्मी मनसा, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी/उप कमाण्डेंट,  कर्पूर बावला और सुश्री सीमा देवी सहायक कमाण्डेट, अधिनस्थ अधिकारीगण एवं  जवान एवं उनके परिवार के लोग उपस्थित रहें। धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कमाण्डेंट 186 बटालियन, सीआरपीएफ द्वारा मुख्य अतिथि  पी. एन. खिरमे भा.पु.से. महानिरीक्षक, टी.सी.एल. रेंज नामसाई, अरूणाचल प्रदेश का स्वागत और हार्दिक आभार व्यक्त किया। यह प्रतियोगिता पतंजली योग पीठ के योग गुरू  टोंगके अबू येन के देखरेख में होगी। उद्घाटन समारोह में ब्लूमिंग बर्डस पब्लिक स्कूल, नामसाई के बच्चों को बैण्ड के धुन पर मार्च पास्ट से शुरुआत हुई और बैंड का प्रदर्शन भी बच्चों ने दिखाए। इसके बाद 186 बटालियन के खिलाड़ियों ने योग द्वारा मानव पिरामिड और लहराते तिरंगों के करतब सभी का मन मोह लिया।  इस आयोजन का उद्देश्य बल के कार्मिकों के शारीरिक, मानसिक एवं आत्मिक विकास को प्रोत्साहित करना है। साथ ही अच्छे खिलाडियों का चयन कर उन्हे जोन और सि.आर.पी.एफ और स्तर तक पहुंचाना और फिर राष्ट्रीय स्तर तक के लिए तैयार करना है। इसकी जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी गई है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल