रिपोर्ट: भुवनेश्वर प्रसाद, मार्गेरिटा | 12 जून
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित बीएससी (छठा सेमेस्टर) की अंतिम परीक्षा में मार्गेरिटा के बालुखार निवासी खुशबू कुमारी अग्रवाल ने चौथा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस सफलता की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
खुशबू अग्रवाल, वार्ड नंबर 5 के प्रतिष्ठित व्यापारी रमेश अग्रवाल और सीमा देवी की एकलौती संतान हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा विवेकानंद केंद्र विद्यालय, बरगोलाई में हुई। इसके बाद उन्होंने ब्लू वेड सीनियर सेकेंडरी स्कूल से उच्च माध्यमिक परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शन किया। गणित विषय में ऑनर्स के साथ डिगबोई कॉलेज से बीएससी की पढ़ाई पूरी की, जो डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
खुशबू की यह उपलब्धि उनके कठोर परिश्रम, दृढ़ निश्चय और माता-पिता के अटूट सहयोग का परिणाम है। सफलता की घोषणा होते ही उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। इस भावुक क्षण में उनकी माता सीमा देवी की आंखें खुशी से नम थीं।
स्थानीय लोगों, शिक्षकों और सामाजिक संगठनों ने खुशबू को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।




















