फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा

158 Views

डिब्रूगढ़ (असम), 14 जून (हि.स.)। ब्रह्मपुत्र नद में आई बाढ़ और भूस्खलन के कारण चाबुआ के बालीजान क्षेत्र में हुए भारी नुकसान का जायजा लेने शनिवार को केंद्रीय मंत्री तथा डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर ताज़ा हालात की जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भू-स्खलन को रोकने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा अत्याधुनिक उपायों के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सहायता व अन्य जरूरी सहयोग समय पर सुनिश्चित किया जाएगा। बरसात के मौसम को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

इस दौरान विधायक बिनोद हजारिका, पोनाकन बरूवा, डिब्रूगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष दुलाल बोरा सहित अन्य कई साथी उपस्थित थे।

इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तिनसुकिया जिले के करदईगुड़ी क्षेत्र के बाढ़ और भू-स्खलन प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया और बचाव व राहत कार्यों को तेज़ी से जारी रखने व बाढ़ पीड़ितों की सुविधा हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने नाव से विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया, नुकसान का जायज़ा लिया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर मरम्मत, भू-स्खलन रोकथाम और अन्य संबंधित उपायों को शीघ्र अपनाने को कहा।

इस दौरान उनके साथ असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका, असम राज्य हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष पुलक गोहाईं, डिब्रूगढ़ विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष असीम हजारिका, तिनसुकिया जिला भाजपा अध्यक्ष कुशकांत बोरा और असम ओलंपिक संघ के महासचिव लक्ष्य कोँवर समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल