फॉलो करें

दिल्ली मीतेई सम्मेलन में प्रस्ताव पारित — असम विधानसभा में 2026 में मणिपुरी प्रतिनिधि भेजने की पहल

201 Views

 

नई दिल्ली स्थित जेत्रा न्यू कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दिल्ली मीतेई कोऑर्डिनेटिंग कमेटी की द्विवार्षिक बैठक और मीतेई पीपल्स कन्वेंशन 2025 के अवसर पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सभा की अध्यक्षता कमेटी के संयोजक श्री सेराम रजेश ने की।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे:

  • असम के मणिपुरी समाज के प्रतिष्ठित नेता व राजनीतिज्ञ डॉ. एम. शांति कुमार सिंह
  • मणिपुर के सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री सदानंद हमोम
  • जेएनयू के अर्थशास्त्र विभाग के प्रोफेसर हिजाम कमल सिंह

सम्मेलन में मणिपुरी समाज की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई।
अपने वक्तव्य में डॉ. शांति कुमार सिंह ने कहा कि:

“असम में मणिपुरी समाज का भविष्य अंधकारमय है। पिछले 50 वर्षों से समाज को कोई राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं मिला है, जिसके कारण हम शिक्षा, भाषा, नौकरी और राजनीतिक अधिकारों से वंचित हैं। मणिपुरी माध्यम स्कूलों का विलय, भाषा शिक्षकों की पद समाप्ति और परिसीमन की मार ने मणिपुरी बहुल गांवों को टुकड़े-टुकड़े कर दिया है। हमें केवल वोटर बना कर छोड़ दिया गया है।”

उन्होंने 2026 में होने वाले असम विधानसभा चुनाव में 126 सीटों में से कम-से-कम एक सीट मणिपुरी भाषी समुदाय को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और इस संघर्ष में दिल्ली मीतेई कोऑर्डिनेटिंग कमेटी से समर्थन की अपील की।

सम्मेलन में असम, त्रिपुरा और मणिपुर से लगभग 500 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
श्रीमती नर्मदा देवी व अन्य कलाकारों द्वारा मणिपुरी लोकनृत्य की प्रस्तुति भी हुई।

सम्मेलन में निम्नलिखित महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए:

  1. असम विधानसभा 2026 में एक मणिपुरी भाषी विधायक को निर्वाचित कर भेजने की रणनीति।
  2. असम, त्रिपुरा, बांग्लादेश और म्यांमार में फैले मणिपुरी समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए ठोस कार्य योजनाएं।
  3. दिल्ली में “मीतेई युम्फम” नामक एक विशेष परियोजना के तहत मणिपुरी समुदाय के लिए संग्रहालय, पुस्तकालय, ऑडिटोरियम आदि की स्थापना हेतु भूमि क्रय का निर्णय।

सभा के दौरान हिजाम राजेनडॉ. मणिचंद्र सिंहशांतिनाथडॉ. शांता लैश्रमडॉ. सुभाष और प्रो. ब्रोजन ने भी विचार व्यक्त किए।
सभा के अंत में संयोजक सेराम रजेश ने मणिपुर में शांति बनाए रखने की अपील की और मणिपुर की एकता को तोड़ने की साजिश कर रहे तत्वों को कड़ी चेतावनी दी।

इस कार्यक्रम ने मणिपुरी समाज के राजनीतिक जागरूकता को एक नई दिशा दी है, और आने वाले वर्षों में उनके सशक्तिकरण की मजबूत नींव रखी है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल