प्रेरणा संवाददाता, हाइलाकांदी, 20 जून:
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे असम में मंडल कार्यकारिणी बैठकों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हाइलाकांदी जिले के सभी नौ मंडलों में कार्यकारिणी बैठकें आयोजित की गईं।
हाइलाकांदी टाउन मंडल की कार्यकारिणी बैठक टाउन हॉल में मंडल अध्यक्ष अमिताभ देब की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मून स्वर्णकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वपन भट्टाचार्य, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मिलन दास, सहित अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक योजनाओं, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने का आह्वान किया।
प्रदेश उपाध्यक्ष मून स्वर्णकार ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ताकत पर ही खड़ी है और हर कार्यकर्ता पार्टी का स्तंभ है। उन्होंने आने वाले समय में चुनावी तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए।




















