191 Views
भुवनेश्वर प्रसाद, मार्घेरिटा 20 जून । आज मार्घेरिटा मारवाड़ी-विवाह भवन में असम साहित्य सभा के सौजन्य से बिष्णु प्रसाद राभा दिवस मनाया गया। उक्त सभा में असम साहित्य सभा के सभापति श्री-बसंत कुमार गौस्वामी और उप सभापति श्री पद्म राजखोवा सहित असम के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उक्त सभा को संबोधित करते हुए असम सभा के सभापति ने कहा कि बिष्णु प्रसाद साहित्य- असम के एक भारतीय सांस्कृतिक व्यक्ति थे, जिन्हें संगीत, नृत्य चित्रकला साहित्य के राजनीतिक सक्रियता के क्षेत्र में साथ-साथ राज -के लिए जाना जाता है। उनके योगदान को लोगों के सांस्कृतिक आंदोलन के पैरोकार के रूप में, उन्होने शास्त्रीय और लोक की विभिन्न शौलियों से बहुत अधिक आकर्षित किया। असम साहित्य सभा ने विभिन्न अंचलो में दे रहे शिक्षा दान शिक्षक व शिक्षिकाओं को पुरस्कार सहित सम्मानित किया। साथ हि मार्घेरिटा शहर के विभिन्न स्कूलों में विष्णु प्रसाद राभा दिवस मनाया गया।





















