कैमै, 29 जून 2025 | प्रेरणा भारती विशेष संवाददाता
असम राइफल्स ने एक बार फिर जनसेवा और सामुदायिक सहयोग की अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए मणिपुर के कैमै चर्च में आयोजित बच्चों के बाइबल कैंप में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। 29 जून को आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए असम राइफल्स द्वारा आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई, साथ ही सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया।
इस एकदिवसीय कैंप के दौरान बच्चों ने धार्मिक शिक्षा प्राप्त की, प्रार्थनाओं और गीतों के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। असम राइफल्स द्वारा दिए गए सहयोग ने कार्यक्रम की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
चर्च प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों ने असम राइफल्स के इस सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा की और इसे स्थानीय स्तर पर सौहार्द और विश्वास निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
असम राइफल्स का यह प्रयास न केवल सुरक्षा बलों और नागरिकों के बीच रिश्तों को मजबूत करता है, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समुदाय में एकता, विश्वास और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।





















