फॉलो करें

बराक हिन्दी साहित्य समिति द्वारा ‘दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार’ हेतु आवेदन आमंत्रित

159 Views

शिलचर, 15 जुलाई: बराक हिन्दी साहित्य समिति, उन्नयन भवन रोड, शिलचर द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार एवं अमरनाथ खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार बराक घाटी के प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।

आवेदन की अंतिम तिथि: 25 जुलाई 2025

पुरस्कार की श्रेणियाँ एवं पात्रता:

(क) हिन्दी भाषी विद्यार्थियों हेतु:

  1. वर्ष 2025 में बराक घाटी के विद्यालय/महाविद्यालय से:
    • एएसएसईबी बोर्ड की माध्यमिक/उच्च माध्यमिक परीक्षा में 75% या उससे अधिक अंक, या
    • सीबीएसई बोर्ड से 85% या उससे अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थी।
  2. असम विश्वविद्यालय से वर्ष 2024 में हिन्दी विषय में स्नातकोत्तर (एम.ए.) में प्रथम श्रेणी प्राप्त विद्यार्थी।
  3. असम विश्वविद्यालय से वर्ष 2024 में किसी भी विषय में स्नातकोत्तर में प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी।
  4. एम.ए. हिन्दी में 2024 में सर्वाधिक अंक प्राप्त हिन्दी भाषी विद्यार्थी को अमरनाथ खंडेलवाल स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा।

(ख) किसी भी भाषा-भाषी विद्यार्थी हेतु:

  1. वर्ष 2025 की माध्यमिक/उच्च माध्यमिक परीक्षा में:
    • एएसएसईबी बोर्ड से हिन्दी विषय में 80% या अधिक,
    • सीबीएसई बोर्ड से 90% या अधिक अंक प्राप्त विद्यार्थी।
  2. वर्ष 2024 में असम विश्वविद्यालय से हिन्दी विषय में एम.ए. के प्रथम स्थानाधिकारी

प्रस्ताव भेजने की प्रक्रिया:

विद्यार्थी निम्नलिखित विवरण व्हाट्सएप के माध्यम से भेजें:

  • नाम, पिता/अभिभावक का नाम
  • पता, मोबाइल नम्बर
  • विद्यालय/महाविद्यालय का नाम
  • प्राप्तांक (प्रतिशत), अंकपत्र (मार्कशीट)
  • पासपोर्ट साइज फोटो

व्हाट्सएप नम्बर (किसी एक पर भेजें):

  • कन्हैयालाल सिंगोदिया: 9435071489
  • बाबुल नारायण कानु: 9401133870
  • युगल किशोर त्रिपाठी: 9954050222
  • बिन्दु सिंह: 9401274356
  • अमरनाथ सिंह: 9435173805
  • राजन कुँवर: 9435722432

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल