फॉलो करें

बिश्वनाथ के प्रमुख समाजसेवी और पर्यटन प्रेमी डॉ. किशोर हजारिका को भारत रत्न गौरव और राष्ट्रीय अशोक सम्मान पुरस्कार 

184 Views
चारिआली 6 अगस्त : बिश्वनाथ के प्रमुख समाजसेवी और पर्यटन प्रेमी डॉ. किशोर हजारिका को भारत रत्न गौरव और राष्ट्रीय अशोक सम्मान पुरस्कार मिलने से पूरे बिश्वनाथ जिला मे खुशी के लहर है. जानकारी अनुसार ये  पुरस्कार दिल्ली के अशोका ताज होटल में एक भव्य समारोह में प्रदान किए गए।
डॉ. किशोर हजारिका को यह पुरस्कार बिश्वनाथ क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. किशोर हजारिका ने बिश्वनाथ में पर्यटन के क्षेत्र में कई सराहनीय कार्य किए हैं और सामाजिक सेवाओं के क्षेत्र में भी काफ़ी काम कर रहे हैं। पुरस्कार समारोह में समाज सेवा और पर्यटन के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सन्मान पूर्वक आमन्त्रित कर उन्हें भव्य स्वागत के साथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया. वहीं भारत भर में लगभग 80 लोगों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में असम के पूर्व राज्यपाल और विभिन्न देशों के राजदूतों ने भाग लिया। ये पुरस्कार विश्व मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय अशोका सम्मान टीम द्वारा प्रदान किए गए।सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. किशोर हजारिका के यह सम्मान लिए बिश्वनाथ के दल संगठनों तथा वरिष्ठ नागरिकों ने अभिनन्दन दिया.

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल