फॉलो करें

उधारबंद में महिला आत्मसहायता समूहों की तिरंगा यात्रा

119 Views

उधारबंद-भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशवासियों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए आह्वान के क्रम को आगे बढ़ाते हुए, बुधवार को उधारबंद विकास खंड अंतर्गत त्रिदेव एवं महिला जागरण सी.एल.एफ. के तत्वावधान में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

राज्यिक ग्रामीण आजीविका मिशन (एस.आर.एल.एम.) के सहयोग से आयोजित इस तिरंगा यात्रा में आत्मसहायता समूह की सैकड़ों महिलाएं शामिल हुईं। सबसे आगे गहरे केसरिया रंग की साड़ी पहने महिलाएं, उनके पीछे सफेद और सबसे पीछे हरे रंग की साड़ीधारी महिलाएं चल रही थीं, जो तिरंगे के रंगों का प्रतीक थीं। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे गूंजते रहे।

कार्यक्रम में ब्लॉक अकाउंट मैनेजर बिप्लव मंडल, बी.पी.एम. रेबिता सिंह, द्वैपायन चौधरी सहित अन्य अधिकारी भी शामिल हुए। यह तिरंगा यात्रा उधारबंद पुराने बैंक रोड तक जाकर पुनः प्रारंभिक स्थल पर लौटी।

ब्लॉक अकाउंट मैनेजर बिप्लव मंडल ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य हर घर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल