फॉलो करें

इच्छा नहीं टूटे-फूटे घर की हमें, पूर्वजों का देश वो महान चाहिए। हमें तो हमारा हिंदुस्तान चाहिए-2

219 Views

‎ इच्छा नहीं टूटे-फूटे घर की हमें, पूर्वजों का देश वो महान चाहिए। हमें तो हमारा हिंदुस्तान चाहिए-2

‎कोई नाता जोड़ता पड़ोसियों के संग, घड़ी -2 अपने बदल रहा रंग। कोई राजा रानी हो गया अपने लिए, हमें इस धरती की शान चाहिए।। हमे तो हमारा हिंदुस्तान चाहिए……

‎कोई बोडोलैंड की है मांग कर रहा, कोई नागालैंड के लिए है लड़ रहा। कोई धधकाता आग कश्मीर में, कोई कहे हमें खालीस्तान चाहिए। हमे तो हमारा हिंदुस्तान चाहिए……

‎हमें ना छिछोरी राजनीति चाहिए, कपटी जनो की नहीं प्रीति चाहिए। सुख-दुख सबही में जीते रहेंगे, हमें ना किसी का दयादान चाहिए। हमे तो हमारा हिंदुस्तान चाहिए……

‎जाति-भाषा दंगों में है बांटा हमको, अपनों ने अपनों से काटा हमको। सब हैं बराबर सभी के हित में, नागरिक संहिता समान चाहिए। हमें तो हमारा हिंदुस्तान चाहिए…..

‎रामायण और गीता के संदेश गायेंगे, तुलसी-कबीर-रैदास हैं जहां। उसको न कभी तोड़ पाओगे, जायसी, रहीम, रसखान चाहिए।। हमें तो हमारा हिंदुस्तान चाहिए…..

‎झांसी वाली रानी की कहानी सुनी है, तिलक-सावरकर का संग्राम पढ़ें हैं। राणा-शिवा का स्वाभिमान चाहिए, आजाद, भगत सा तूफान चाहिए।। हमें तो हमारा हिंदुस्तान चाहिए…..

‎फैले हूए सागर की सीमा लांघ दे, लूम में निशाचरों की सेना बांध दे। रावण के पाप की जो लंका फूंक दे, ऐसा स्वामी भक्त हनुमान चाहिए।। हमें तो हमारा हिंदुस्तान चाहिए…..

‎राम जन्मभूमि मुक्त हो गई हैं, काशी-विश्वनाथ का शिवाला चाहिए। बद्री और केदार की सुरम्य घाटिया, कृष्णलला का जन्म स्थान चाहिए।। हमें तो हमारा हिंदुस्तान चाहिए…..

‎- संकलित

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल