आदर्श भक्त मंडल तीन दशकों से अस्पताल रोड मे विशाल जलसेवा शिविर का आयोजन करता है जिसमें संस्थापक अध्यक्ष बिमला हनुमान जैन स्टील टृरेड्रस की विशेष भूमिका रही है। हालांकि इसी स्थान से बङे बङे धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक एवं राजनीतिक रैलियों एवं शोभायात्रा मे जलसेवा की जाती है। अध्यक्ष गिरजा शंकर अग्रवाल ने बताया कि दुर्गा पूजा के अवसर पर सप्तमी अष्टमी एवं नवमी को तीन दिन सांयकाल से देर रात तक जलसेवा की जायेगी।आदर्श भक्त मंडल के जलसेवा शिविर मे अमुमन अधिकांश पदाधिकारियों सदस्यों के साथ काफी लोग स्वेच्छा से जलसेवा करते हैं। जलसेवा केंद्र मे बैठने के लिए स्थान भी बनाया जाता है ताकि कुछ लोग विश्राम कर सके। उनके लिए जलपान की व्यवस्था भी की जाती है। आदर्श भक्त मंडल 1991 से धार्मिक सामाजिक संगठन है जो सालभर विभिन्न आयोजन किया जाता है। आदर्श भक्त महिला मंडल भी सालभर धार्मिक सामाजिक कार्य करने मे व्यस्त है।





















