153 Views
सादा जीवन, ऊँचे विचार,
सत्य-अहिंसा उनके हथियार।
न्याय की राह पे चलते रहे,
सत्य के दीपक जलते रहे।
चरखा बन गया पहचान नई,
आवाज़ बनी हर हिन्दुस्तानी।
न नफ़रत, न कोई युद्ध पुकार,
बस प्रेम, शांति और सत्य का संसार।
छोटी काया, पर मन था विशाल,
देशभक्ति में उनका नहीं कोई मिसाल।
कदम-कदम पर सिखाया यही,
“बुरा मत सोचो, बुरा मत कहो, बुरा मत करो” यही।
आज भी जब राह कठिन हो जाती,
उनकी सीख हमें राह दिखाती।
गांधी का नाम है दीप जलाता,
हर दिल में साहस नया जगाता।
होमा आसिया
सरकारी प्रथम दर्जा कालेज बेंगलुरु
1st sem B.sc (CBZ)
U19GZ25S0180
लाल बहादुर शास्त्री
सीधी राहों के सच्चे मुसाफ़िर,
त्याग और बलिदान थे जिनके आभूषण।
सरल वाणी, निर्मल विचार,
भारत माँ के थे वो सच्चे लाल।
“जय जवान, जय किसान” का नारा,
हर दिल में गूँजा जैसे सितारा।
सीमाओं पर बढ़ी वीरता की लौ,
खेतों में मेहनत का गर्व संजो।
न पद का लोभ, न सत्ता का मोह,
सत्य और कर्तव्य ही था संयोग।
कठिन समय में धैर्य दिखाया,
भारत का गौरव सबको समझाया।
शांति प्रिय पर साहस महान,
जन-जन का प्रिय यह इंसान।
याद करेंगे सदा ये धरती,
शास्त्री जी की अद्भुत हस्ती।
होमा आसिया
सरकारी प्रथम दर्जा कालेज बेंगलुरु
1st sem B.sc (CBZ)
U19GZ25S0180





















