फॉलो करें

शब्दाक्षर दिल्ली का काव्य आयोजन सम्पन्न

75 Views
कोलकाता/दिल्ली: कोलाकाता मुख्यालय वाली साहित्यिक संस्था ‘शब्दाक्षर’ की दिल्ली समिति द्वारा विगत दिवस शक्तिनगर में काव्य आयोजन सोल्लास सम्पन्न हुआ। फेसबुक पर शब्दाक्षर केन्द्रीय पेज से कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया, जिसे हजारों लोगों ने न सिर्फ़ देखा बल्कि सराहा भी। लाइव प्रसारण में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह भी देशभर के अन्य श्रोताओं के साथ अंत तक जुड़े रहे। उपरोक्त आयोजन शब्दाक्षर दिल्ली समिति के अध्यक्ष राजकुमार मिश्र ‘प्रतापगढ़िया’ की देख-रेख में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी प्रदेश अर्थमंत्री डॉ. अम्बिका मोदी ने निभाई। लाइव प्रसारण का दायित्व मीडिया प्रभारी रमाशंकर भारती एवं संगठन मंत्री हरेंद्र यादव जी ने संभाला। आयोजन में मुख्य अतिथि कवि खेमचंद सहगल थे वहीं विशिष्ट अतिथि कवियत्री कुसुम सिंह ‘सुनैना’ रहीं। काव्य आयोजन में अन्य कवि/कवियत्रियों में कवि सत्यवान यादव, जय सिंह ‘जीत’, ऊषा शर्मा , राजेश शुक्ल, रजनीबाला, मन्दीप , संदीप सोनी, सोनम शाश्वत, पायल गोयल, अंजली सरधाना, विष्णु कुमार वर्मा आदि काव्य प्रस्तोता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रवि प्रताप सिंह ने दूरभाष द्वारा शब्दाक्षर दिल्ली समिति को सफल काव्य आयोजन की बधाई प्रेषित की।

 

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल