85 Views
असम के वरिष्ठ और प्रतिष्ठित पत्रकार बैकुंठनाथ गोस्वामी का आज निधन हो गया। वे गुवाहाटी के हेंगराबाड़ी क्षेत्र के निवासी थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के समय उनकी आयु 79 वर्ष थी।
बैकुंठनाथ गोस्वामी असम के पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम थे। उन्होंने कई दशकों तक प्रदेश के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन पर अपनी बेबाक लेखनी से गहरा प्रभाव डाला। उनकी पत्रकारिता को निष्पक्षता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के लिए जाना जाता था।
उनके निधन से असम के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न पत्रकार संगठनों और सामाजिक हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता जगत की एक अपूरणीय क्षति बताया है।





















