यशवंत पांडेय, शिलकुड़ी 12 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के चतला मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को मंडल अध्यक्ष मानव सिंह के नेतृत्व में बड़खला विधानसभा के शिलडुबी निवासी दुर्गा चरण ग्वाला के घर गया। 4 नवंबर को दुर्गा चरण ग्वाला पास की एक नदी में मृत पाए गए थे। ऐसा माना जाता है कि उनकी हत्या की गई थी। मृतक का पोस्टमार्टम किया गया है। भाजपा चतला मंडल के प्रतिनिधियों ने मांग की कि बदमाशों को अतिशीघ्र पकड़ कर सजा दी जाए, साथ ही इस घटना के सन्दर्भ में मंडल के तरफ से कछार पुलिस का ध्यान आकर्षित किया गया है। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा चतला मंडल अध्यक्ष मानव सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप कुर्मी, राज्य सदस्य प्रदीप दास, कछार जिला ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष सुबचन ग्वाला, जिला परिषद सदस्य सरस्वती रविदास, भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष बीणा पानी मिश्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्रीबास दास, गिरीश दास, जगज्योति दास, रमेश नुनिया, शंकु माला, शंभू कुर्मी, निबारन दास, अमूल्य रॉय, मदन रॉय, प्रदीप दास, अजय दास और अन्य शामिल थे। मंडल के तरफ से दुर्गा चरण ग्वाला के पत्नी को कुछ आर्थिक अनुदान दिया गया।





















