50 Views
पुर्ब कछाड़ प्रेस क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस मनाया
चंद्रशेखर ग्वाला लखीपुर, १६ नवंबर : लखीपुर,पुर्ब कछाड़ प्रेस क्लब के सदस्यों ने राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस मनाया।इस अवसर पर क्लव के अध्यक्ष कबीर अहमद लस्कर ने क्लव का ध्वजारोहण किया। राष्ट्रीय पत्रकारिता दिवस पर अध्यक्ष कबीर अहमद लस्कर, उपाध्यक्ष चंद्र नारायण सिंह, महासचिव पुलक कुमार दास, सदस्य साहादात आली बड़भुईआ आदि अपने विचार प्रकट किए। साथ ही आज की समय पर भ्रामक सुचना फैलाए जाने के कारण पत्रकारों को विभिन्न समस्याओं से गुजरना पड़ता है इस विषय पर भी चर्चा हुई। सभी ने स्वच्छ,सटीक, और निरपेक्ष पत्रकारिता पर जोर दिया।इस दिन के कार्यक्रम में क्लव के सदस्य गण, असीम राय, दीपिका मल्लिक,राजीव सिंह, चंद्रशेखर ग्वाला,उपदेशक अमर दास,के अतिरिक्त लखीपुर लायंस क्लब के अध्यक्ष असीम पाल,सरगम सांस्कृतिक संस्था के अध्यक्ष सियाराम यादव भी उपस्थित रहे।





















