फॉलो करें

शब्दाक्षर पुरुलिया का काव्य अनुष्ठान सम्पन्न

53 Views
शब्दाक्षर पुरुलिया का काव्य अनुष्ठान सम्पन्न
कोलकाता: रविवार को शब्दाक्षर जिला समिति पुरुलिया के तत्वावधान में दक्षिण पूर्व रेलवे,नार्थ इंस्टीट्यूट,आद्रा के पुस्तकालय कक्ष में बिरसा मुंडा जी के १५० वीं जयंती ‘ के पावन अवसर पर काव्यपाठ का आयोजन हुआ, जिसमें शब्दाक्षर के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, श्री कृष्ण पाल सिंह समेत शब्दाक्षर जिला समिति पुरुलिया, काशीपुर प्रखंड समिति जिला पुरुलिया के सभी पदाधिकारीगण उपस्थित थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह द्वारा द्वीप प्रज्वलन तथा  के.चंद्रशेखर द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन एस. एन. तिवारी, जिला संगठन मंत्री ने अपने चिर-परिचित और आकर्षक अंदाज में किया। एक-एक कर सभी कवियों ने बिरसा मुंडा जी के १५० वीं जयंती पर अपनी रचनाएं सुनाने के साथ-साथ अन्य विषयों पर भी सार्थक एवं भावपूर्ण कविताएं सुनाईं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कवि कृष्ण पाल सिंह की निम्न पंक्तियाँ उल्लेखनीय रहीं-
जंगलों की छाँव में, धरती की गोद में,
जागा एक दीपक, अंधेरों की ओट में।
नाम था बिरसा, बना वह एक मिशाल,
जिसने जलाई थी आज़ादी की मशाल।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष अभय कुमार ओझा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कृष्ण पाल सिंह समेत सभी पदाधिकारियों एवं श्रोताओ का धन्यवाद ज्ञापन किया साथ ही संपर्क अभियान की रूप रेखा प्रस्तुत की, जिसके अंतर्गत शब्दाक्षर संस्था के विषय में पुरुलिया जिला के सभी क्षेत्रों में शब्दाक्षर के पदाधिकारी, संस्था के उद्देश्यों से लोगों को अवगत कराएँगे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल