फॉलो करें

जुबिन गर्ग के 53वें जन्मदिन पर काछार जिले में राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

65 Views

जुबिन गर्ग के 53वें जन्मदिन पर काछार जिले में राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

श्रीभूमि सहित पूरे असम राज्य के साथ आज कछार जिला असम गण परिषद समिति और जिला युवा परिषद के संयुक्त तत्वाधान में लोकप्रिय गायक, संगीतकार और अभिनेता स्वर्गीय जुबिन गर्ग के 53वें जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस अत्यंत श्रद्धा, उत्साह और मर्यादा के साथ पालन किया गया। पूरे जिले में दिनभर विविध कार्यक्रमों के आयोजन से उत्सवप्रिय वातावरण देखा गया।

कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह 8:45 बजे अगप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के उपस्थित होने के साथ हुई। सुबह 9:05 बजे जुबिन गर्ग की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सुबह 9:30 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सुबह 10:45 बजे पर्यावरणविदों, शिक्षाविदों और विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। सुबह 11:30 बजे कार्यालय प्रांगण में लगभग 50 कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। दोपहर 12 बजे आमंत्रित अतिथियों के प्रेरणादायी संबोधन ने उपस्थित लोगों को अभिभूत कर दिया।

शाम 4:30 बजे स्वर्गीय जुबिन गर्ग की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस कार्यक्रम में पार्टी के केंद्रीय समिति के सामान्य সম্পাদক और बराक घाटी के प्रभारी के.एच. बिमलेंदु सिंह उपस्थित थे। इसके बाद शाम 5:30 बजे जुबिन गर्ग की याद में भव्य संगीत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने उनके लोकप्रिय गीत प्रस्तुत कर वातावरण को सुरमयी बना दिया।

जिला अध्यक्ष नज़मुल हुसैन मजुमदार ने कहा, “जुबिन गर्ग असम का गौरव और संघर्षशील व्यक्तित्व थे। उनके जन्मदिन पर राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस मनाकर समूचा अगप परिवार सम्मानित महसूस करता है।”

जिला युवा परिषद के अध्यक्ष रूपन मोदक ने कहा, “जुबिन गर्ग को उत्तर-पूर्व भारत के राजकुमार के रूप में माना जाता है। उनकी आकस्मिक मृत्यु असम की सांस्कृतिक दुनिया के लिए अपूरणीय क्षति है।”

शिलचर परिषद के अध्यक्ष सौम्यदीप भट्टाचार्य (दीपन) ने कहा, “जुबिन गर्ग बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। एक गायक, संगीतकार और अभिनेता के रूप में उन्होंने असम की सांस्कृतिक धरोहर को देश-विदेश में स्थापित किया। लगभग 40 भाषाओं में 30,000 से अधिक गीत गाकर उन्होंने भारतीय संगीत जगत में अमिट योगदान दिया।”

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित थे—जिला कार्यकारी अध्यक्ष मनितन सिंह, महासचिव ममिनुल हक लश्कर, युवा परिषद के केंद्रीय सचिव नेकबुर हुसैन लश्कर, सहसचिव दीप भट्टाचार्य, शिलचर विधान परिषद के सचिव सुब्रत चंद, अल्पसंख्यक परिषद के अध्यक्ष हैदर हुसैन लस्कर, किसान परिषद के अध्यक्ष खालिद मासूक मजूमदार, उपाध्यक्ष कौशर फरीद लश्कर सहित कई सम्मानित नेता।

असम विश्वविद्यालय के प्रो. दीपेन्दु दास, जहिरुल हक़ लस्कर, मनिमाला सिंह, राजदीप अधिकारी, डॉ. शुभदीप भट्टाचार्य और प्रो. उत्तरीय परिए को स्मृति चिन्ह और उत्तरीय पहनाकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सामान्य सचिव सुजीत शर्मा ने किया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल