फॉलो करें

विश्व हिंदी दिवस मनाएगी बराक हिंदी साहित्य समिति, लिया गया अहम निर्णय 

65 Views

नववर्ष में होगा कंबल एवं वस्त्र का वितरण 

शिलचर, 23 नवंबर । बराक हिंदी साहित्य समिति, असम ने यह निर्णय लिया है कि आगामी वर्ष से संस्था अब विश्व हिंदी दिवस भी मनाएगी। 10 जनवरी 2026 को विश्व हिंदी दिवस है। समिति ने विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में 11 जनवरी 2026 को साहित्य सम्मेलन एवं समारोह करने का फैसला किया है। हिंदी साहित्य पर चर्चा होगी। इस समारोह में छात्र और युवा वर्ग को हिंदी साहित्य से जोड़ने को एक महत्त प्रयास रहेगा। समारोह में कई अन्य विविध कार्यक्रम भी प्रस्तावित है। उल्लेखनीय है कि समिति प्रत्येक वर्ष सितंबर महीने में हिंदी दिवस भव्य रूप से मनाती है। अब विश्व हिंदी दिवस भी मनाएगी। विदित हो कि 23 नवंबर 2025, दिन रविवार को समिति के अध्यक्ष श्री उदय शंकर गोस्वामी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी बैठक में महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी, उपाध्यक्ष क्रमशः कन्हैयालाल सिंगोदिया, अरुण कुमार महतो, दुर्गेश कुर्मी, संयुक्त सचिव युगल किशोर त्रिपाठी, सह  सचिव श्रीमती बिंदु सिंह, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य तथा पूर्व अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, प्रचार सचिव योगेश दुबे, अंतरिम अंकेक्षक अनंत लाल कुर्मी, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव श्रीमती कमला सोनार, कार्यकारिणी सदस्य अजय यादव, श्रीमती किरण त्रिपाठी की उपस्थिति रही। चर्चा के दौरान विश्व हिंदी दिवस मनाने पर प्रस्ताव आया, सभी ने इस दिवस का पालन करने पर सहमति दिखाई। विश्व हिंदी दिवस समारोह के लिए संयोजक युगल किशोर त्रिपाठी को बनाया गया। जबकि सह – संयोजक के रूप में डॉ. सुजीत तिवारी, डॉ. संतोष कुमार चतुर्वेदी, डॉ. रीता सिंह यादव, श्रीमती बिंदु सिंह और राजन कुंवर, योगेश दुबे को रखा गया। इसके अलावा समिति नववर्ष में कंबल एवं  वस्त्र वितरण करने का भी निर्णय लिया है। उसके लिए क्रमशः संयोजक व सह – संयोजक क्रमशः कन्हैया लाल सिंगोदिया व परमेश्वर लाल काबरा को बनाया गया। हालांकि कंबल एवं वस्त्र वितरण हेतु तिथि व स्थान अभी तक तय नहीं गया है। उपयोगी वस्त्र संग्रह किए जाएंगे। इसके पूर्व बैठक में महासचिव कुर्मी ने विगत कार्यकारिणी का लेखा जोखा का पाठ किया, जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया। छात्रावास के संबंध कई विषयों को लेकर गहन चर्चा हुई। इसके अतिरिक्त छात्र सम्मान के नियम संशोधन तथा सदस्यता के बारे में भी चर्चा की गई। बराक घाटी की दो अन्य प्रमुख जिला श्रीभूमि और हाइलाकांदी में समिति इकाई गठन पर अजय यादव के प्रस्ताव पर ध्वनिमत से सहमति दिया गया। पूर्व सदस्यों को पुनः संस्था से जोड़ने के लिए कई विषयों पर गहन विचार विमर्श हुआ। बैठक के अंत में कई अन्य विविध विषयों पर भी प्रकाश डाला गया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल