फॉलो करें

ई.आर.एम.सी. महिला मंच का ‘ज्ञान चाकू से भी बढ़कर है’ विषय पर सेमिनार

168 Views

ई.आर.एम.सी. महिला मंच का ‘ज्ञान चाकू से भी बढ़कर है’ विषय पर सेमिनार

कोलकाता: शुक्रवार,दिनांक 28 नवंबर 2025 को दोपहर 12.15 बजे से फेयरली प्लेस, ईस्टर्न रेलवे हेडक्वार्टर में ‘’महिलाओं के खिलाफ हिंसा खत्म करने के अंतरराष्ट्रीय दिवस” पर एक सेमिनार का आयोजन किया जायेगा। इस आयोजन में महिलाओं को कार्यस्थल पर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जायेगी, जिससे उन्हें जागरूक किया जा सके फलस्वरूप ज़रूरत के समय उन्हें अपने साथियों के साथ खड़ा होने के लिए भी उनको बढ़ावा दिया जा सके। भारत के संविधान और माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा समय-समय पर महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए क्या कानूनी सुविधाएं एवं सुरक्षा उपाय दिए गए हैं, जिन्हें भारत के माननीय सुप्रीम कोर्ट ने सही तरीके से मंज़ूरी दी है। केवल अपने कार्यस्थल पर ही नहीं, बल्कि महिलाओं को अपनी सामाजिक और घरेलू ज़िंदगी में भी सचेत और जागरूक रहना आवश्यक है। सेमिनार का शीर्षक होगा ‘ज्ञान चाकू से भी बढ़कर है’। कार्यक्रम पूर्व रेलवे मेन्स कांग्रेस का विमेंस फोरम (महिला मंच) आयोजित करेगा। यह कार्यक्रम विमेंस फोरम अपनी सामाजिक ज़िम्मेदारी और महिलाओं संबंधी अन्य ज़िम्मेदारियों के तौर पर आयोजित करेगा। सेमिनार में राजनीतिक वक्तव्य या सम्बोधन नहीं किया जाएगा। सेमिनार एक ‘गेट टुगेदर’ होगा जिसमें एक बड़ा उद्देश्य अनुप्रेरणा और समर्पण होगा। सभी पैनलिस्ट अपने-अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ होंगे। ज़रीना फिरदौसी, प्रिंसिपल चीफ पर्सनल ऑफिसर, ईस्टर्न रेलवे, कोलकाता सेमिनार में ‘चेयरपर्सन’ के तौर पर शामिल होंगी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल