फॉलो करें

फ्लाईओवर निर्माण को लेकर मतभेद के बीच गठित हुआ ‘फ्लाईओवर वास्तवायन दावि समिति’, निजी स्वार्थ में हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं

57 Views

शिलचर, 26 नवंबर:
शिलचर शहर को कृत्रिम जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने फ्लाईओवर निर्माण के लिए विशेष बजट मंजूर किया है। इसके बाद से ही शहर में फ्लाईओवर निर्माण को लेकर मतभेद उभरना शुरू हो गया। कुछ व्यवसायियों द्वारा इस परियोजना का विरोध करने पर प्रशासन को नागरिक सभा बुलानी पड़ी, जिसके बाद भी बैठक में फ्लाईओवर निर्माण को मंजूरी दी गई। फिर भी कुछ व्यापारी संगठन परियोजना पर आपत्ति प्रकट कर रहेे हैं।

इन्हीं परिस्थितियों में शहर के विकास और जाममुक्त यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘फ्लाईओवर वास्तवायन दावि समिति’ का गठन किया गया। बुधवार को समिति के गठन के बाद शिलचर प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में 23 सदस्यीय इस कमिटी ने औपचारिक रूप से अपनी शुरुआत की घोषणा की। समिति के अध्यक्ष बने कुषुमेसु पुरकायस्थ और सचिव शंतनु सूत्रधर।

प्रेस वार्ता में अध्यक्ष, सचिव सहित उपस्थित सदस्यों ने शिलचर शहर में कैपिटल प्वाइंट से रांगिरखाड़ी सुपर स्मार्ट तक फ्लाईओवर निर्माण की जोरदार मांग उठाई। समिति का कहना है कि फ्लाईओवर निर्माण होने पर बराक घाटी में व्यापार, परिवहन और उद्यम की नई दिशा खुलेगी तथा आम जनता को भारी लाभ मिलेगा।

समिति ने आरोप लगाया कि कुछ व्यापारिक संगठन अपने निजी व्यावसायिक हित के कारण इस विकास परियोजना को बाधित कर रहे हैं, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। सदस्यों ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि शहर के विकास कार्य में किसी भी संगठन या व्यापारी की निजी स्वार्थ केंद्रित दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन चार समस्याओं का हवाला कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों ने दिया है, उन्हें समिति ने निराधार और भ्रामक बताया।

समिति ने यह भी दावा किया कि शहर के कई क्षेत्रों में कुछ व्यवसायी सरकारी भूमि को अवैध रूप से कब्जा कर बैठे हैं—ऐसे सभी कब्जों को खाली करना होगा, अन्यथा प्रशासन की ओर से बुलडोज़र कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहना होगा।

फ्लाईओवर निर्माण को लेकर बराक घाटी की सभी सामाजिक व व्यावसायिक संगठनों से एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की गई। समिति ने घोषणा की कि फ्लाईओवर निर्माण में किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए एक जन–हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है। साथ ही समिति ने कहा कि वे इस परियोजना को साकार करने के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन जारी रखेंगे।

समिति का स्पष्ट संदेश है—“शिलचरवासियों के सपनों का फ्लाईओवर बनकर रहेगा, किसी भी प्रकार का अवरोध स्वीकार्य नहीं।”

समिति के पदाधिकारी:
अध्यक्ष: कुषुमेसु पुरकायस्थ
कार्यकारी अध्यक्ष: बसुदेव शर्मा
सचिव: शंतनु सूत्रधर
उपाध्यक्ष: मृगांक भट्टाचार्य
कानूनी सलाहकार: राजीव नाथ
संयुक्त सचिव: एडवोकेट लक्ष्मीकांत सिंह, आनादी भट्टाचार्य, शुभाशिष राय
कोषाध्यक्ष: पार्थ दास
सोशल मीडिया सचिव: हीरक सूत्रधर

सदस्य: करूणा चक्रवर्ती, सुभाषचंद्र दास, रजतकांति आदित्य, विश्वजीत दत्ता, जयजीत चौधरी, अनुप दत्ता, दीपक राणा, मधुमिता नाग, तृप्ति घोष, बबी रोंगमाई, अनिर्बाण भौमिक, निपु शर्मा व अंशुमान भट्टाचार्य।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल