फॉलो करें

64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, हावली (असम) में ‘‘हिंदी पखवाड़ा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ | 

177 Views
दिनांक 01-09-2021 सायं 5 बजे 64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बारामा, कैंप हावली (असम) के सम्मलेन कक्ष में ‘‘हिंदी पखवाड़ा’’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ| ‘‘हिंदी पखवाड़ा’’ का शुभारंभ महानिदेशक, बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली के द्वारा बल मुख्यालय, सशस्त्र सीमा बल नई दिल्ली में हुआ| जिसका सीधा प्रसारण Youtube लिंक के माध्यम से किया गया| महानिदेशक  द्वारा इस ‘‘हिंदी पखवाड़ा’’ के शुभारंभ को 64वीं वाहिनी के सभी सदस्यों द्वारा हर्षौल्लास के साथ देखा गया, जिसमे बल के महानिदेशक, कुमार राजेश चंद्रा, भारतीय पुलिस सेवा द्वारा हिंदी पखवाड़े के शुभारंभ पर दी गयी जानकारी एवं दिशा निर्देशों से वाहिनी के सभी सदस्य लाभान्वित हुए|
    इस सम्बन्ध में 64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बारामा, कैंप हावली (असम) के कमांडेंट नन्द किशोर टम्टा जी ने 64वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बारामा, कैंप हावली (असम) के सभी कर्मचरियों को हिंदी कि महत्ता से अवगत करवाया और महानिदेशक द्वारा दिए गये दिशा निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया |
    कमांडेंट ने बताया कि भारतीय संविधान द्वारा 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में अंगीकार किया गया था। उन्होंने कहा कि हम सभी राज्यों के कर्मचारी हिंदी बोलते हैं तथा हिंदी समझते हैं। अब उन कर्मचारियों को सिर्फ हिंदी लिखना सीखना बाकी है, जो हिंदी लिखना नहीं जानते। हमारा भी दायित्व बनता है कि राजभाषा विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस पखवाड़े में इन सभी को हिंदी में कार्य करने हेतु प्रेरित करें |
    उन्होंने बताया कि जो कर्मचारी हिंदी में अच्छा कार्य करते है, उन्हें पुरस्कार का भी प्रावधान रखा गया है।
           इस अवसर पर नन्द किशोर टम्टा कमांडेंट, 64 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, संदीप पूनिया उप-कमांडेंट, अभिषेक सहायक कमांडेंट, अशोक कुमार सहायक कमांडेंट (संचार), अधीनस्थ अधिकारी– गण तथा जवानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया |

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल