फॉलो करें

जानिए कौन है रियाज़ भाटी, जिसकी बीवी ने हार्दिक पांड्या, मुनफ पटेल, राजीव शुक्ला जैसों पर लगाए हैं गंभीर आरोप 

161 Views

गैंगस्टर रियाज भाटी इस समय सुर्खियों में है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मलिक उसका नाम लेकर राजनीतिक विरोधियों पर आरोप लगा रहे हैं। रियाज पर अपनी ही बीवी को सेक्स वर्कर बनाने का आरोप भी लगा है। रियाज की बीवी रहनुमा ने आरोप लगाया है कि शौहर उसे हाई प्रोफाइल लोगों के साथ सोने को मजबूर करता था। उसने अपनी शिकायत में हार्दिक पांड्या, मुनफ पटेल, राजीव शुक्ला जैसों के भी नाम लिए हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रियाज़ भाटी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी है। वर्ष 2015 और 2020 में न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर वह देश से भागने की कोशिश में गिरफ्तार हो चुका है। इसके लिए रियाज़ ने फर्जी पासपोर्ट का सहारा लिया था। फरवरी 2020 में वह विदेश भागने की फिराक में था और मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया था। उस पर जमीन कब्ज़ाने, धोखाधड़ी, गोली चलाने के साथ रंगदारी माँगने के भी केस दर्ज हैं।
इसी वर्ष सितम्बर माह में उसकी अग्रिम जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर रखा है। साल 2006 में मुंबई के मलाड में एक जमीन पर अवैध कब्ज़े के लिए उसने दाऊद इब्राहिम गैंग के सदस्यों की मदद ली थी। उस पर जुहू और अम्बोली थानों में भी रंगदारी माँगने के केस दर्ज हैं। रियाज़ भाटी नेताओं के साथ तस्वीरें खिंचवाने का शौक़ीन बताया जाता है। उसकी फोटो लगभग हर पार्टी के नेताओं के साथ दिख जाती है।
साल 2010 में रियाज़ भाटी पर मकोका के तहत केस दर्ज हुआ था। तब रियाज़ ने अंधेरी के एक प्रोजेक्ट से एक बिल्डर पर बाहर हो जाने का दबाव बनाया था। रियाज़ का नाम मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह और बर्खास्त असिस्टेंट इंस्पेक्टर सचिन वाजे से भी जुड़ा है। बताया जा रहा है कि रियाज़ बारों से वसूली करता था। यह वसूली वो सचिन वाज़े के संरक्षण में किया करता था।
रियाज़ भाटी की उम्र लगभग 57 वर्ष है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नवाब मालिक ने भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर रियाज़ भाटी को संरक्षण देने के आरोप लगाए हैं। फडणवीस ने इन आरोपों को तथ्यहीन और आधारहीन बताया है।
रियाज़ भाटी की बीवी रहनुमा भाटी ने आरोप लगाया है कि उसे हाइप्रोफाइल लोगों के साथ जबरन सेक्स को मजबूर किया गया। ऐसा करने का दबाव उस पर शौहर रियाज़ ने ही बनाया था। कॉन्ग्रेस नेता राजीव शुक्ला पर भी रहनुमा भाटी के आरोपों की जद में हैं। उन पर रहनुमा को नंगा नचाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि DSP मंजूनाथ शिंदे ने रहनुमा की इस शिकायत पर संज्ञान लिया है।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल