पल्लीश्री हाई स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह का दूसरा दिन: ‘पल्ली प्रभा’ स्मारिका का विमोचन

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 1 नवंबर: नालारपार पल्लीश्री हाई स्कूल के स्वर्ण जयंती समारोह के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत स्मृति तर्पण के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। मुख्य अतिथि सहित उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने दिवंगत एवं स्मरणीय व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गीत प्रस्तुत … Read more

एएमसीएच डिब्रूगढ़ में अत्याधुनिक डर्मेटोसर्जरी ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन

[नई सुविधा से विशेष चिकित्सा सेवाओं, सर्जिकल प्रशिक्षण और शैक्षणिक उत्कृष्टता को मिलेगा बढ़ावा] डिब्रूगढ़: विशेष स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएमसीएच), डिब्रूगढ़ के त्वचा रोग विभाग में एक समर्पित डर्मेटोसर्जरी ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया गया। पूर्व में कार्डियक कैथेटराइजेशन प्रयोगशाला … Read more

रास पूर्णिमा पर चौकीडिंगी खेल मैदान बनेगा ‘दूसरा वृंदावन’: एटीडीसी अध्यक्ष ऋतुपर्ण बरुआ

[डिब्रूगढ़ में २३ और २४ नवंबर को दो दिवसीय रासलीला महोत्सव का आयोजन; तैयारियां जोरों पर] डिब्रूगढ़: आगामी रास पूर्णिमा के अवसर पर डिब्रूगढ़ का ऐतिहासिक चौकीडिंगी खेल मैदान आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के केंद्र में तब्दील होने जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य रासलीला के आयोजन के माध्यम से यहां वृंदावन जैसा आध्यात्मिक … Read more

डिब्रूगढ़ के आठ चाय बागानों में ‘एनीमिया मुक्त चाय बागान’ अभियान की शुरुआत

[स्वास्थ्य, पोषण और व्यवहार में बदलाव के जरिए चाय बागानों को एनीमिया मुक्त बनाने का लक्ष्य, १२ महीने तक चलेगा पायलट प्रोजेक्ट] डिब्रूगढ़: चाय बागान समुदायों के स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डिब्रूगढ़ जिला प्रशासन और जिला स्वास्थ्य समिति ने रविवार को महत्वाकांक्षी पायलट परियोजना ‘एनीमिया … Read more

मूलचंद बैद सर्वसम्मति से जैन भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्वाचित

नई कार्यकारिणी का गठन, मनोज पाटनी उपाध्यक्ष और नवीन गुलगुलिया बने मंत्री जैन भवन ट्रस्ट बोर्ड की आमसभा में श्री मूलचंद जी बैद को सर्वसम्मति से आगामी कार्यकाल के लिए ट्रस्ट का नया अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। भवन कार्यालय में आयोजित आमसभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष श्री महावीर प्रसाद जी जैन ने की। सभा में … Read more

       राख होने की….

एक दुसरे से आगे निकलने की      भीड़ मे होड़ सी लगी है             साथ ही          शोहरत,दौलत कमाने की बाजार हर मोड़ पर लगी है             और अपना वर्चस्व कायम करने की मन मे अनीति जोर लगी है        … Read more

कांग्रेस ने बल्लभभाई पटेल और इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी

आयरन मैन स्वर्गीय सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और भारत की आयरन मैन और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी की 42वीं पुण्यतिथि आज सिलचर के इंदिरा भवन में मनाई गई।शुरुआत में, सिलचर डिस्ट्रिक्ट कांग्रेस और उसके अलग-अलग ब्रांच ऑर्गनाइज़ेशन के सदस्यों ने सीनियर कांग्रेस लीडर अमिताभ सेन की लीडरशिप में पटेलजी और इंदिराजी … Read more

रांगाजान में दस दिवसीय एन सी सी शिविर सम्पन्न । 

दुमदुमा प्रेरणा भारती 31 अक्टूबर :– दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर आज तिनसुकिया जिला के रंगाजान के जवाहर नवोदय विद्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय डिब्रुगढ़ के सौजन्य से 26,0असम बटालियन एनसीसी, डिगबोई द्वारा 22 अक्टूबर से दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का कैंप कमांडेंट कर्नल संजीव कुमार अग्रवाल के समापन भाषण के … Read more

सदिया में राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने ली एकता की शपथ।

दुमदुमा प्रेरणा भारती 31 अक्टूबर: भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस (राष्ट्रीय एकता दिवस) के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सदिया स्थित सम-जिला आयुक्त कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सदिया के सम-जिला आयुक्त  सिंधु एन. राघवन … Read more

राष्ट्रीय शिक्षा गौरव अवार्ड – 2026 (National Education Excellence Award-2026)  से सम्मानित हुए डॉ. नन्दन कुमार तिवारी। 

कुमार भास्कर वर्मा संस्कृत एवं पुरातनाध्ययन विश्वविद्यालय, नमाटि, नलबारी के वेद-वेदांग संकायान्तर्गत संचालित “संस्कृत ज्योतिष’ विभाग के अध्यक्ष एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नन्दन कुमार तिवारी को गोवा राज्य के मडगांव में रवीन्द्र भवन में आयोजित दो-दिवसीय अंतराष्ट्रीय सेमिनार में “राष्ट्रीय शिक्षा गौरव अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। डॉ. तिवारी को यह सम्मान उनके द्वारा शिक्षा … Read more