धलिबिल में सड़क पर विवाद के बाद बोलेरो पिकअप चालक सहित दो लोगों पर हमला, क्षेत्र में तनाव

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर | 5 अगस्त। रामकृष्णनगर थाना क्षेत्र के धलिबिल इलाके में बुधवार दोपहर सड़क पर हुए एक विवाद के बाद मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें बोलेरो पिकअप चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आनिपुर … Read more

पत्नी की संदिग्ध मौत मामले में आरोपी पति गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी सफलता

रामकृष्णनगर, 3 अगस्त (गौतम सरकार): श्रीभूमि जिले के डोलुरबंद गांव में महिला सबीना यासमीन की संदिग्ध मृत्यु के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर उसके पति फरीद उद्दीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र के लोगों ने सराहना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात … Read more

नाबालिग छात्रा के मिलने के बाद भी अपहरण के आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर उठाए सवाल

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 2 अगस्त:श्रीभूमि जिले के पाथारकांडी विधानसभा क्षेत्र के बाजारीछड़ा अंतर्गत कोयलाघाट गांव की 13 वर्षीय छात्रा सप्तश्री दास के लापता होने के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों का आरोप है कि बच्ची के मिलने के बावजूद उसे बहला-फुसलाकर ले जाने के संदेह में नामजद दो युवकों के खिलाफ अब तक पुलिस … Read more

राताबाड़ी के डालुआछड़ा गांव में सातवीं कक्षा की छात्रा का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

राताबाड़ी, संवाददाता। श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राताबाड़ी थाना क्षेत्र के डालुआछड़ा गांव में सातवीं कक्षा की एक छात्रा का शव पेड़ से लटका मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सामिरुन नेशा के रूप में हुई है। परिजनों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह ग्रामीणों ने गांव के … Read more

रामकृष्णनगर में करंट लगने से गृहिणी की मौत, पति पर सुनियोजित हत्या का आरोप

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 1 अगस्त: श्रीभूमि जिले के रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के डलुरबंद गांव में एक विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मृतका की पहचान शबीना यासमीन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उसकी मौत करंट लगने से हुई, लेकिन मायके पक्ष ने इसे सुनियोजित … Read more

रामकृष्णनगर में 15 दिवसीय विधानसभा स्तरीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 31 जुलाई: रामकृष्ण विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को विधानसभा स्तरीय 15 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यशाला 17 से 31 जुलाई तक आयोजित की गई, जिसमें 50 प्रशिक्षार्थियों ने संगीत, नृत्य, चित्रकला और मिट्टी कला सहित विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। 13 प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। समापन समारोह में … Read more

बकाया पांच माह के प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर रामकृष्णनगर की आशा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 30 जुलाई : रामकृष्णनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पांच माह से लंबित प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) के भुगतान की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार से अविलंब सभी बकाया राशि जारी करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र भुगतान नहीं … Read more

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज, रामकृष्णनगर में आयोजित हुई तैयारी बैठक

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 30 जुलाई। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर रामकृष्णनगर उप-जिला प्रशासन के अस्थायी कार्यालय में गुरुवार को एक तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उप-जिला आयुक्त नीलोत्पल पाठक ने की। इसमें विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों के शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक … Read more

कालीनगर जीपी के सैजानगर में श्री श्री गौरांग महाप्रभु अखाड़ा के सामुदायिक भवन का शिलान्यास

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 29 जुलाई। कालीनगर ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या-2 स्थित सैजानगर गांव में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री श्री गौरांग महाप्रभु अखाड़ा के लिए बनने वाले सामुदायिक भवन का शिलान्यास ग्राम पंचायत अध्यक्ष सत्यजीत देव ने किया। बताया गया कि कुछ वर्ष पूर्व स्थानीय विधायक विजय मालाकार ने अखाड़ा का … Read more

विधायक विजय मालाकार की पहल पर युवाओं के लिए शारीरिक प्रशिक्षण शिविर 7 अगस्त से

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 29 जुलाई: रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को पुलिस, अग्निवीर तथा विभिन्न अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती के लिए तैयार करने के उद्देश्य से विधायक विजय मालाकार की पहल पर 7 अगस्त से निःशुल्क शारीरिक प्रशिक्षण शिविर शुरू किया जाएगा। यह शिविर रामकृष्णनगर मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा। मंगलवार … Read more