रामकृष्णनगर में सीपीआई(एम) का विरोध प्रदर्शन, सिंगला नदी पुल व तटबंधों के निर्माण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

रामकृष्णनगर, 1 जुलाई। सीपीआई(एम) की राताबाड़ी लोकल कमेटी के नेतृत्व में बुधवार को दो सूत्री मांगों को लेकर रामकृष्णनगर में विरोध प्रदर्शन एवं रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने रामकृष्णनगर अस्पताल के सामने से रैली शुरू कर चक्र अधिकारी कार्यालय तक मार्च किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। चक्र अधिकारी अंतरा पाल की अनुपस्थिति में वरिष्ठ सहायक … Read more

दिनदहाड़े रामकृष्णनगर के कालीनगर में चोरी, घर का लॉकर तोड़कर सोने के गहने व नकदी ले उड़े बदमाश; पुलिस जांच में जुटी

रामकृष्णनगर, 1 जुलाई: रामकृष्णनगर नगर पालिका के वार्ड संख्या-2 स्थित कालीनगर इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े एक घर में चोरी की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। चोरों ने घर का ताला और अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने के आभूषण तथा नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही रामकृष्णनगर पुलिस मौके … Read more

सरपुर गांव की मरियम बीबी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 29 जून। उत्तर करीमगंज विधानसभा क्षेत्र के भांगा स्थित सरपुर गांव की निवासी तथा दिवंगत समाजसेवी गाजी तुफैल अहमद की माता मरियम बीबी का निधन हो गया। वह 91 वर्ष की थीं। शनिवार शाम लगभग 5 बजे श्रीभूमि जिले के एक निजी नर्सिंग होम में उन्होंने अंतिम सांस ली। परिजनों के अनुसार, … Read more

रामकृष्णनगर जिला खेल संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, विधायक विजय मालाकार बने अध्यक्ष

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 28 जून। रामकृष्णनगर जिला खेल संघ की वार्षिक आम सभा में तीन वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन कर दिया गया। सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए स्थानीय विधायक विजय मालाकार को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया। रामकृष्णनगर विद्यामंदिर के शचींद्र मोहन दत्त स्मृति मंच पर आयोजित आम सभा की अध्यक्षता संघ … Read more

रामकृष्णनगर के वार्ड संख्या-7 में 125वें ‘मन की बात’ कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 28 जून। रामकृष्णनगर मंडल भाजपा के अंतर्गत वार्ड संख्या-7 के बूथ संख्या 256 एवं 257 के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 125वें संस्करण का सामूहिक श्रवण रामकृष्णनगर ब्लॉक रोड स्थित वाइकिंग क्लब में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे … Read more

रामकृष्णनगर में 60 पैकेट याबा टैबलेट के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 11,400 गोलियां बरामद

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 26 जून। असम में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रामकृष्णनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को नियमित वाहन जांच (नाका चेकिंग) के दौरान रामकृष्णनगर अस्पताल के सामने एक वैगनआर कार से 60 पैकेट याबा टैबलेट बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी … Read more

विशिष्ट शिक्षक तुषार चक्रवर्ती का निधन, शनबिल क्षेत्र में शोक

गौतम सरकार रामकृष्णनगर, 27 जून। शनबिल क्षेत्र के शिक्षा जगत के सम्मानित शिक्षक एवं आनंदपुर स्वामी विवेकानंद हाईस्कूल के विज्ञान शिक्षक तुषार चक्रवर्ती का 59 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे लंबे समय से मधुमेह संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए शिलचर ले जाया जा रहा था, … Read more

जीसी पाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रक्तदान शिविर आयोजित, 28 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रामकृष्णनगर, 25 जून (गौतम सरकार): रामकृष्णनगर के धरनहाला स्थित जीसी पाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्रेक्षागृह में गुरुवार को एक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर जीसी पाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, लियो क्लब रामकृष्णनगर तथा कछार कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव सव्यसाची … Read more

रामकृष्णनगर पुलिस की बड़ी सफलता: चोरी हुए 18 मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए

गौतम सरकार, रामकृष्णनगर, 24 जून। रामकृष्णनगर क्षेत्र में पिछले कुछ समय से विभिन्न स्थानों पर मोबाइल चोरी की घटनाओं से लोग परेशान थे। चोरों द्वारा अलग-अलग मॉडल के कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे, जिनकी शिकायत पीड़ितों ने रामकृष्णनगर थाने में दर्ज कराई थी। शिकायतों के आधार पर रामकृष्णनगर पुलिस ने थाना प्रभारी … Read more

जीसी पाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं जीसी पाल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में अंग्रेजी विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न

प्रेरणा भारती संवाददातारामकृष्णनगर, 24 जून। रामकृष्णनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धरनहाला स्थित जीसी पाल अकादमी के कॉन्फ्रेंस हॉल में अंग्रेजी विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। जीसी पाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं जीसी पाल अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यशाला मंगलवार से प्रारंभ हुई थी। कार्यशाला में जीसी पाल … Read more