नशे के खिलाफ साहसी मुहिम चलाने वाले रोहित दास सम्मानित

शहर के भीतर खुलेआम नशाखोरी पर रोक लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग शिलचर, 3 नवंबर। नशे के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करने और युवाओं को जागरूक करने के प्रयासों के लिए शिलचर के युवा रोहित दास को सम्मानित किया गया। मंगलवार को समाजसेवी दीपान भट्टाचार्य ने उनके आवास पर पहुंचकर उन्हें … Read more

शिलचर में फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आरोपों को लेकर प्रदर्शन, 5 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को स्थगित करने की मांग

शिलचर, 3 नवंबर: शिलचर नगर निगम चुनाव में निर्वाचित कई पार्षदों की शैक्षणिक योग्यता और प्रमाणपत्रों की वैधता को लेकर स्थानीय नागरिक समाज ने सवाल उठाए हैं। आगामी 5 नवंबर को निर्धारित शपथ ग्रहण समारोह से पहले आरोपित पार्षदों के शपथ ग्रहण पर रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय … Read more

जनगणना २०२७ के लिए जनसंख्या गणना संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

जोरहाट: जोरहाट जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जनगणना के दूसरे चरण अर्थात जनसंख्या गणना (Population Enumeration) को लेकर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो नवंबर से तीन नवंबर तक आयोजित किया गया, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों, चार्ज स्तरीय अधिकारियों, चार्ज सहायकों तथा तकनीकी सहायकों ने भाग … Read more

एएमसीएच ने मनाया ८०वां स्थापना दिवस, चिकित्सा क्षेत्र में गौरवशाली योगदान के आठ दशक पूरे

[स्वास्थ्य मंत्री अशोक सिंघल ने समारोह में लिया हिस्सा; चिकित्सा बुनियादी ढांचे, अनुसंधान और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर दिया जोर] डिब्रूगढ़: असम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएमसीएच), डिब्रूगढ़ ने मंगलवार को अपना ८०वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर असम और पूर्वोत्तर भारत में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र … Read more

रोटरी क्लब ऑफ डिब्रूगढ़ ने विद्या, द लिविंग स्कूल में स्मार्ट क्लासरूम का किया उद्घाटन

[रोटरी फाउंडेशन के जिला अनुदान कार्यक्रम के तहत स्थापित किया गया डिजिटल बोर्ड; क्लब ने विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति शुरू करने की योजना की घोषणा की] धेमाजी: ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए रोटरी क्लब ऑफ डिब्रूगढ़ ने विद्या, द लिविंग स्कूल के सहयोग … Read more

असम–अरुणाचल क्षेत्रीय समिति की बैठक में तिनसुकिया–लोअर दिबांग वैली सीमा विवाद पर चर्चा

[रोइंग में आयोजित बैठक में सीमा क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण करने का निर्णय; दोनों राज्यों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि होंगे शामिल] रोइंग (अरुणाचल प्रदेश): असम और अरुणाचल प्रदेश के बीच अंतरराज्यीय सीमा विवादों को लेकर असम–अरुणाचल प्रदेश क्षेत्रीय समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक अरुणाचल प्रदेश के रोइंग में आयोजित की गई। बैठक में असम के … Read more

त्रिपुरा में BSF जवानों पर जानलेवा हमला, हथियार छीनने की कोशिश; आठ गिरफ्तार

अगरतला, 3 नवंबर। त्रिपुरा के सिपाहीजला जिले के बॉक्सानगर क्षेत्र के आशाबाड़ी में भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट तस्करी रोकने पहुंचे सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों पर स्थानीय लोगों की भीड़ ने हमला कर दिया। सोमवार, 2 नवंबर को हुई इस हिंसक घटना में तीन BSF जवान घायल हुए। हमलावरों ने जवानों पर लाठी, … Read more

बराक घाटी को नशे का कॉरिडोर बनने से बचाना होगा

केवल खेप जब्त करने और तस्करों को गिरफ्तार करने से खत्म नहीं होगा नशे का कारोबार, पूरे नेटवर्क की जड़ों पर करना होगा प्रहार बराक घाटी में नशीले पदार्थों की लगातार हो रही बड़ी बरामदगी ने एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कभी सैकड़ों ग्राम तो कभी करोड़ों रुपये मूल्य की हेरोइन, … Read more

बड़खोला के बालाछड़ा टोलगेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 47 हजार बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त; ट्रक चालक व सहचालक हिरासत में

चीनी की आड़ में हो रही थी कफ सिरप की तस्करी, कानपुर से त्रिपुरा ले जाया जा रहा था खेप शिलचर, 3 नवंबर (रानू दत्त)। काछार जिले के बड़खोला स्थित बालाछड़ा टोलगेट को मादक पदार्थों की तस्करी के कॉरिडोर के रूप में इस्तेमाल करने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के … Read more

काछार में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, 3.49 करोड़ रुपये की WY टैबलेट जब्त; एक तस्कर गिरफ्तार

शिलचर बाईपास रोड पर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में 1.363 किलोग्राम नशीली गोलियां बरामद शिलचर, 3 नवंबर। नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान में असम राइफल्स को बड़ी सफलता मिली है। काछार जिला पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर असम राइफल्स ने शिलचर बाईपास रोड पर एक कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया … Read more