फॉलो करें

Paris Paralympics 2024: अवनि लेखरा ने टोक्‍यो के बाद पेरिस में किया अपने गोल्‍ड मेडल का बचाव, पैरालंपिक्‍स में रच दिया इतिहास

35 Views

नई दिल्ली। पेरिस पैरालंपिक खेलों में भारत की मेडल की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक नाम अवनि लखेरा का था। अवनि भी जानती थी कि पूरा भारत उनसे गोल्ड की उम्मीद कर रहा है और उन्होंने भारत को निराश नहीं किया। अवनि ने शुक्रवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग में गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए कमाल कर दिया। उनसे जो उम्मीद लगाई गईं थीं वो उन्होंने पूरी कीं।

अवनि ने क्वालिफिकेशन राउंड में टॉप-8 में फिनिश करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। इसी के साथ अवनि ने मेडल की उम्मीदों को जिंदा रखा था। फाइनल में वह दमदार खेल दिखते हुए दूसरा गोल्ड मेडल जीतने में सफल रहीं। उन्होंने कुल 249.7 का स्कोर करते हुए ये मेडल अपने नाम किया।

अवनि का ये पैरालंपिक खेलों में दूसरा गोल्ड मेडल है। इससे पहले अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक-2020 में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। इसी के दम पर उम्मीद जताई जा रही थी कि अवनि इस बार भी अपना खिताब बचा पाएंगी और वह इस काम में सफल रहीं। फाइनल में उन्हें कड़ी चुनौती मिली। वह दूसरे स्थान पर चल रही थीं लेकिन आखिरी शॉट में अवनि ने बाजी पलट दी और लगातार दूसरा गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत की मोना ने भी इस इवेंट में मेडल अपने नाम किया। वह तीसरे स्थान पर रहते हुए ब्रॉन्ज जीतने में सफल रहीं।

बचाए रखा खिताब

ऐसा रहा करियर

टोक्यो में अवनि ने गोल्ड के अलावा 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन में ब्रॉन्ज मेडल भी जीता था। इसके अलावा अवनि ने वर्ल्ड कप में भारत को मेडल दिलाए हैं। उन्होंने 2022 में फ्रांस में खेले गए वर्ल्ड कप में 10 मीटर राइफल स्टैंडिंग में गोल्ड जीता था। इसी वर्ल्ड कप में वह 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही थीं। 2022 में साउथ कोरिया में खेले गए वर्ल्ड कप में 19 मीटर राइफल में सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही थीं।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल