फॉलो करें

असम के लोग अब सिर्फ विकास की बात करते हैं : सर्वानंद सोनोवाल

37 Views

डिब्रूगढ़ (असम), केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग और आयुष मंत्री तथा डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को लखीमपुर और डिब्रूगढ़ निर्वाचन क्षेत्रों में लोकसभा चुनावों के लिए प्रचार किया। सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ के अलावा लखीमपुर और धेमाजी में भी तूफानी प्रचार अभियान चलाया।

इस दौरान सोनोवाल का भाजपा समर्थकों के अलावा सहयोगी दल असम गण परिषद के समर्थकों ने भी गर्मजोशी से स्वागत किया। सोनोवाल ने आज डिब्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत गणेशबाड़ी चाय बागान, पोहारीखनीया गांव, चौकीडिंगी श्मशानपारा के साथ-साथ आज यहां पूर्वी मंडल में नलियापुल में भी जनसभाओं को संबोधित किया।

उन्होंने लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत डांगोरी चिरिंग गांव, जोनाई के जोन कारेंग में भाजपा उम्मीदवार प्रदान बरुवा के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया।

लखीमपुर निर्वाचन क्षेत्र में एनडीए उम्मीदवार प्रदान बरुवा के लिए प्रचार करते हुए सर्वानंद सोनोवाल ने कहा, ‘प्रदान बरुवा ने वर्षों से लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अथक परिश्रम किया है। लोगों को उनके समर्पण को स्वीकार करना चाहिए। बरुवा एक सच्चे लोक सेवक हैं, जो लगातार लोगों के हितों की सेवा करता है। ये गुण प्रदान बरुवा के चरित्र में स्पष्ट हैं। मुख्यमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान बरुवा ने लखीमपुर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंधों के निर्माण और नदियों की खुदाई सहित बुनियादी ढांचे के विकास को प्राथमिकता दी। मैं लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र के सम्मानित लोगों से 19 अप्रैल को उनका समर्थन करने का आग्रह करता हूं।’

क्षेत्र के लिए विकासात्मक प्रयासों की कमी के लिए कांग्रेस पर हमला करते हुए सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि लोग कांग्रेस और उनके द्वारा पेश किए जाने वाले उम्मीदवारों के बारे में बेहतर जानते हैं। वर्तमान में हमारी जनता जागरूक बन चुकी है और हमारे देश के तथ्यों से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस के शब्द अब लोगों को प्रभावित नहीं कर सकते, भाजपा के विकास के सामने उनका झूठ फीका पड़ गया है। हम सिर्फ मोदी सरकार के समय हुए विकास की बात करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में ब्रह्मपुत्र नद पर दो पुलों के निर्माण का पूरा हुआ और ब्रह्मपुत्र के दोनों तटों के लोगों की सुविधा बढ़ी है। कांग्रेस शासन के 60 से अधिक वर्षों के शासन में ऐसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की आवश्यकता और मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। किसी भी लोकप्रिय सरकार के लिए लोगों की जरूरतों के प्रति इस तरह की उपेक्षा के साथ काम करना अकल्पनीय था। सड़कों और पुलों का निर्माण किसी स्थान के विकास के स्तर को निर्धारित करता है। नरेन्द्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद तेजी से पुल बनाए गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ आधारशिलाओं में सीमित रह जाता था, लेकिन भाजपा जो कहती है उसे कर दिखाती है। इसका ज्वलंत उदाहरण सड़क, पुल, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों, कल्याणकारी परियोजनाएं और भाजपा शासन में हुई देश व प्रदेश की प्रगति है।

डिब्रूगढ़ के मोहनबाड़ी के पास गणेशबाड़ी चाय बागान में एक सभा को संबोधित करते हुए सोनोवाल ने कहा कि एक समय था जब दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों के लिए बहुत दूर जगह थी। लेकिन, केंद्र व राज्य में जब भाजपा की सरकारें आईं तब दिल्ली-दिसपुर या दिल्ली-डिब्रूगढ़ के बीच यह व्यापक अंतराल कम होता गया। विकास की उड़ान ने दिल्ली और डिब्रूगढ़ के बीच लंबे समय से रहे अंतर को कम किया। विगत 10 वर्षों में प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी ने ने 60 बार से अधिक पूर्वोत्तर का दौरा किया। इस दौरान विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों की हजार से अधिक यात्राओं ने यह सुनिश्चित किया कि दिल्ली और असम तथा पूर्वोत्तर के बीच अब फासला कम हो गया।

उन्होंने कहा, ‘चाय समुदाय के मेरे सभी भाइयों और बहनों, भाजपा सरकार ने लगातार आपके प्रति सद्भावना प्रदर्शित की है। हमारे कार्यकाल के दौरान, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से चाय आदिवासी समुदायों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं। देश की आजादी के बाद पहली बार चाय बागान श्रमिकों के लिए 12 लाख बैंक खाते खोले गए हैं। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिला चाय श्रमिकों को वेतन मुआवजा योजना के तहत 15 हजार रुपए का वित्तीय अनुदान मिला है और 7.5 लाख से अधिक चाय श्रमिकों को चाय बागान धन पुरस्कार मेले के तहत प्रत्येक को आठ हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। इसके अलावा विधानसभा में चाय श्रमिकों के सामने आने वाली चुनौतियों को संबोधित करना उनके प्रति सद्भावना का एक प्रमाण है। ये उदाहरण आपकी भलाई के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हैं।’

इस दौरान सोनोवाल के साथ सदिया के विधायक बलिन चेतिया, जोनाई के विधायक भुवन पेगु के अलावा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल