फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं

40 Views

नई दिल्ली, 25 मार्च। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सद्भाव और नई ऊर्जा की कामना की।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स हैंडल पर कहा,“ सभी देशवासियों को रंगों और खुशियों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। खुशियों का यह त्योहार आप सभी के जीवन में समृद्धि और सद्भाव के रंग लाए और नई ऊर्जा के संचार का माध्यम बने।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स हैंडल पर कहा,“आप सभी को होली के त्योहार की हार्दिक शुभकामनाएं। रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशी, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे। हैप्पी होली!”

इससे पहले रविवार को रक्षा मंत्री ने लेह में जवानों के साथ रंगों का त्योहार मनाया।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल