प्रे. सं. शिलचर, 12 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 613 पाई गई। आज काछाड़ में 370 पॉजिटिव, करीमगंज में 126 और हाइलाकांदी में 117 कुल 613 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीज 2308 तथा आज डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 359 थी।
आज काछाड़ में कुल 370 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 164 आरटी पीसीआर और 206 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 23 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 1 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 3303 पहूंच गई। अभी 1009 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा चल रही है। अबतक 2271 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। आज 2174 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 206 पॉजिटिव पाए गए। 1009 सक्रिय पाज़िटिव में से शिलचर मेडिकल कॉलेज में 230, अन्य में 107 तथा होम आइसोलेशन में 672 मरीज चिकित्सा रत हैं। उपरोक्त जानकारी काछाड़ के डीएसओ आईडीएसपी डा. इब्राहिम अली ने प्रदान की।
करीमगंज में अबतक कुल पाज़िटिव 5550 मिला तथा आज 83 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। नए 126 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 761 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 1441 टेस्ट का रिजल्ट आया।
हाइलाकांदी में आज 117 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 101 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 855 रैपिड टेस्ट किया गया। 538 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 6 मरीजों की जान ले ली।
पुरे असम में आज 63956 टेस्ट का रिजल्ट घोषित हुआ, जिसमें 5657 पॉजिटिव पाए गए। अकेले कामरूप मेट्रो से 1456 पॉजिटिव पाए गए। आज कोविड से 71 की मौत हो गई। असम के मुख्यमंत्री डॉ हेमंत विश्व शर्मा ने ट्वीट करके यह जानकारी दी।