बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 928 कोरोना पॉजिटिव, मौत का आंकड़ा पहूंचा 135

0
295
बराक घाटी में पिछले 24 घंटे में 505 कोरोना पॉजिटिव पाए गए

प्रे. सं. शिलचर, 28 मई: असम में कोविड-19 संक्रमण की तेजी से फैलती दूसरी लहर का प्रकोप गौहाटी और कई स्थान पर घट रहा है। अब बराक घाटी में भी पिछले दो-तीन दिन से संक्रमण में कमी आ रही थी। आज एक बार फिर बढ़ गया। ‌बराक घाटी के तीनों जिलों को मिलाकर कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की संख्या पिछले 24 घंटे में 928 पाई गई।  काछाड़ में 631 पॉजिटिव, करीमगंज में 149 और हाइलाकांदी में 148 कुल 928 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज बराक घाटी में पाए गए। चिकित्सारत मरीजों की संख्या 5213 हैं। 369 मरीजों को 24 घंटे में डिस्चार्ज किया गया। बराक घाटी में अब तक कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु का आंकड़ा 135 तक पहुंच चुका है।

आज काछाड़ में कुल 631 कोरोना पाज़िटिव पाए गए। जिसमें 100 आरटी पीसीआर और 531 आरएटी टेस्टेड है। कोविड की दुसरी लहर से काछाड़ में अब तक 71 लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जिसमें 9 कोविड और बाकी नान कोविड हैं। अब तक दुसरे लहर में कुल कोरोना पॉजिटिव संख्या 9026 पहूंच गई। अभी 3073 पाज़िटिव मरीजों की चिकित्सा  चल रही है। आज 310 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। आज 8046 लोगों का रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें 531 पॉजिटिव पाए गए।  उपरोक्त जानकारी काछाड़ जिला प्रशासन ने प्रदान की। करीमगंज में 27 मई को 49 मरीजों को डिस्चार्ज  किया गया है। नए 149 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 1049 मरीजों की चिकित्सा जारी है। आज 2931 टेस्ट का रिजल्ट आया। करीमगंज में अब तक 37 करोना मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।

हाइलाकांदी में अब तक कुल 5874 कोरोना पॉजिटिव  पाए गए। आज 148 पॉजिटिव पाए गए। जिसमें 132 रैपिड एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव पाए गए। आज 1834 रैपिड टेस्ट किया गया। 1091 मरीजों की चिकित्सा चल रही है। हाइलाकांदी में दुसरी लहर ने अबतक 27 मरीजों की जान ले ली। हाइलाकांदी में आज 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here