फॉलो करें

भारत ने चेन्नई में रचा इतिहास

227 Views

नई दिल्ली। भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में दमदार जीत के साथ इतिहास रच दिया है। टीम इंडिया ने चार मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 317 रन की बड़ी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही टीम ने 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। भारत ने महज चार दिन में इंग्लैंड को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। इस टेस्ट इतिहास में भारत की इंग्लैंड पर अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 329 रन बनाए थे और फिर इंग्लैंड की पहली पारी को 134 रन पर समेट कर 195 रन की बढ़त बनाई थी। आर अश्विन के शतकीय पारी के दम पर भारत ने दूसरी पारी में 286 रन बनाकर इंग्लैंड के सामने 482 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। मैच के चौथे दिन 164 रन पर इंग्लैंड की दूसरी पारी समेटकर 317 रन की बड़ी जीत हासिल की।

इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ी टेस्ट जीत

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 34 साल बाद टेस्ट में इतनी बड़ी जीत हासिल की है। साल 1986 में लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड को 279 रन से हराया था। चेन्नई की जीत इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत बन गई है। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी बड़ी जीत 2016 में आई थी जब 246 रन से भारत ने मैच जीता था। 2018 में नॉटिंघम टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 203 रन से हराया था जो तीसरी सबसे बड़ी जीत है।

भारत में सबसे बड़ी जीत

साल 2016 में भारत ने दिल्ली टेस्ट में साउथ अफ्रीका को 337 रन से हराया था जो भारत में रनों के लिहाज से सबसे बड़ा जीत है। इसी साल न्यूजीलैंड को इंदौर टेस्ट में भारत ने 321 रन से हराया था जो भारत में टीम इंडिया की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। मोहाली टेस्ट में 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने 320 रन से जीत हासिल की थी।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल