166 Views
मेहरपुर स्थित राणी सती दादी मंदिर में धर्मपरायण युवा दंपति हीरा बिनोद अग्रवाल द्वारा नवमी के उपलक्ष्य में भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। महिलाओं को तिलक लगाकर सुहाग पिटारी एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। बङी संख्या में आमंत्रित महिलाओं ने कीर्तन किया आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। सभी महिलाओं को आत्मीयता के साथ जलपान कराया गया।
: श्री नारायणी शक्ति धाम टृस्ट द्वारा संचालित राणी सती सालासर हनुमान बाबोसा महाराज शिवपार्वती एवं राधाकृष्ण मंदिरों को बनाया गया। भूमिदान धर्मपरायण सीता देवी रतनलाल जालान द्वारा की गई। सभी देवी देवताओं के धार्मिक कार्यक्रम सालभर इसी मंदिर में होतें है। मंदिर में सभी सुविधा उपलब्ध है।
अंत में हीरा अग्रवाल ने करबद्ध सभी माताओं का आभार व्यक्त किया जिन्होंने कीर्तन में आकर शोभा बढाई।