फॉलो करें

विश्व हिन्दू परिषद गोरक्षा प्रांतीय टोली की बैठक गुवाहाटी में सम्पन्न

781 Views
गुवाहाटी : 24 दिसंबर 2023 को पांचजन्य भवन में 11 बजे से 2 बजे तक चली बैठक का विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय गौ रक्षा प्रमुख दिनेश चंद्र उपाध्याय जी, भारतीय गोवंश रक्षण संवर्धन परिषद पूर्वोत्तर के अध्यक्ष संतलाल मित्तल व विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री दिनेश तिवारी जी ने गोपूजन व दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों का  प्रान्त गौरक्षा संरक्षक विनोद क्याल जी ने फुलाम गमछा पहनाकर सम्मान किया। विहिप प्रान्त सह मंत्री एवं पालक गोरक्षा विधान चंद्र देवराय ने परिचय व आचार पद्धति कराया। बैठक में दिनेश उपाध्याय जी ने संगठन कार्य की नवीन रचना का गठन विस्तार और समन्वय से विभाग, जिला और प्रखंड स्तर तक कार्य विस्तार मार्च माह तक सकारात्मक ऊर्जा से करने के लिए मार्गदर्शन किया। प्रान्त में एक आदर्श गो विज्ञान अनुसंधान का प्रकल्प बने, जहां भारतीय देशी गाय पर नस्ल सुधार, जैविक खेती, गो उत्पाद निर्माण, पंचगव्य चिकित्सा, गौशाला आधारित बीस आदर्श ग्राम बने आदि विषयों पर विचार विमर्श किया गया। इस बार गो विज्ञान परीक्षा फ़रवरी के प्रथम सप्ताह ऑनलाइन होगी, जिस गाँव में अपना कार्यकर्ता रहता है, वही आदर्श केंद्र खड़ा करना है। विहिप क्षेत्र संगठन मंत्री दिनेश तिवारी जी ने संगठन की नवीन रचना के गठन हेतु विभागश: पालक तय किए। विहिप प्रान्त कोषाध्यक्ष एवं मंत्री गोरक्षा रमेश अग्रवाल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया। शान्ति पाठ के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रान्त विहिप मंत्री ब्रज ज्योति शर्मा, प्रान्त गौरक्षा प्रमुख सुरेन्द्र गोयल, सह गौरक्षा प्रमुख सुधीर केजरीवाल, प्रान्त सह गौरक्षा एवं गो विज्ञान प्रमुख अंकुर बेजबरुआ,  प्रान्त उपाध्यक्ष अजीत जाना, प्रान्त जैविक कृषी प्रमुख एवं नागालैंड, डीफू, होजाई विभाग गौरक्षा प्रमुख विनोद ओझा, नलबाड़ी विभाग सुनील शर्मा, नौगांव विभाग प्रमुख गोपाल देव शर्मा, राजेन्द्र गुप्ता एवं राकेश रंजन जी आदि उपस्थित थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल