शिलकुड़ी में हुई डकैती, नकद रूपए व गहने लूटे

0
469
शिलकुड़ी में हुई डकैती, नकद रूपए व गहने लूटे

शिलचर : काछार जिले के शिलचर थानांतर्गत ( घुंघुर आउट पोस्ट के तहत ) शिलकुड़ी इलाके में डैकती की घटना सामने आई है। शिलकुड़ी निवासी राजू अहमद के घर में रविवार की रात लगभग एक बजे डैकतों ने लूट की घटना को अंजाम दिया।

नकद साढ़े चार लाख रूपए और पांच लाख से अधिक के जेवरात ( गहने ) की लूट की। मिली जानकारी अनुसार घर के दो द्वार तोड़कर अंदर प्रवेश किए थे। बंदूक की नोक पर डरा धमकाकर लूटपाट किया। अलमारी और अन्य सभी जगहों, जहां कीमती सामान रखे जाते है, पर डकैतों ने खोजबीन की। घर के अंदर अलमारी व अन्य सामान अस्त – व्यस्त कर दिया। लौटते वक्त पकडे न जाए इसके लिए डकैतों ने हवाई फायरिंग की। घर के अंदर राजू अहमद का परिवार और रिश्तेदार भी मौजूद थे। पुलिस मौके पर पहुँच कर घटना की पूरी जानकारी ली है। पुलिस ने संकेत दिया है डकैत गिरोह के खिलाफ एक अभियान चलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here