फॉलो करें

सैकड़ों जानेमाने लोग भाजपा में हुए शामिल

42 Views

गुवाहाटी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। राजधानी के वशिष्ठ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भवेश कलिता की उपस्थिति में एक समारोह आयोजित किया गया। भ्रष्टाचार विरोधी मंच के अध्यक्ष धर्मकांत गोगोई सहित सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के नेतृत्व में मजबूत काम से आकर्षित होकर भाजपा के सदस्य के रूप में पदभार संभाला।

पार्टी में नए चेहरों का स्वागत करते हुए भवेश कलिता ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में देश आज दुनिया की सबसे शक्तिशाली ताकतों में से एक बन गया है। देश का हर नागरिक अब विकास का चेहरा देख रहा है। राष्ट्र निर्माण की इस पवित्र सेवा में भाग लेने आए सभी लोगों का स्वागत है। असम सरकार के मंत्री जयंतमल्ल बरुवा, विधायक मनाब डेका, प्रदेश महासचिव डिप्लू रंजन शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग आज कार्यक्रम में मौजूद थे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल