फॉलो करें

हाइलाकांदी के कांग्रेस नेता अशोक दत्त का निधन

252 Views

शंकरी चौधुरी, हाइलाकांदी, 29 मई: हाइलाकांदी जिले के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दत्तगुप्त का शनिवार को निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से हाइलाकांदी में शोक का माहौल है। वे 74 वर्ष के थे। वे अपने पीछे एक विवाहित बेटी, एक बेटा और कई रिश्तेदार को छोड़ गए। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक वह पिछले कुछ समय से शारीरिक बीमारी से जूझ रहे थे। शुक्रवार को ब्रेन स्ट्रोक होने के बाद वह कोमा में चले गए थे। उन्हें उसी दिन शारीरिक स्थिति बिगड़ने पर शिलचर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार शाम 5:38 बजे अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार हाइलाकांदी के कॉलेज रोड स्थित शांतिबन महाश्मशान में किया गया।

 इधर पूर्व मंत्री गौतम राय, पूर्व विधायक राहुल राय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जोयनाल उद्दीन लस्कर, जिला भाजपा अध्यक्ष स्वपन भट्टाचार्य, सामाजिक कार्यकर्ता गौतम गुप्त, डीएसए सचिव शैबल सेनगुप्त, नारायण देबनाथ सह विभिन्न क्षेत्रों से उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। वें हाइलाकांदी जिले के रवीन्द्र मेला संचालन समिति के  महासचिव थे। इसके अलावा उन्होंने हाइलाकांदी महिला कॉलेज के संचालन समिति के सचिव, डीएसए में विभिन्न पदों पर भी कार्य किया। वह एक समय खिलाड़ी के रूप में काफी प्रसिद्ध थे। वह रोटरी क्लब सहित कई क्लब संगठनों से भी जुड़े रहे।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल