हाइलाकांदी में शुक्रवार को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक विज्ञान शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है।

0
30

हाइलाकांदी में शुक्रवार को एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक विज्ञान शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है। शिक्षक की पहचान 53 वर्षीय सिद्धार्थ शेखर दास के रूप में हुई है। वह हाइलाकांदी जिले के कुचीला हाई स्कूल के विज्ञान शिक्षक हैं। शिक्षा विभाग ने गिरफ्तारी के बाद शिक्षक को निलंबित भी कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि हाइलाकांदी सदर पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 448 और 376 के तहत मामला संख्या 45/2023 दर्ज किया गया हैं। कोर्ट ने उसे 14 दिन की हिरासत में भेज दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला के पति ने शिक्षक दास के खिलाफ दुष्कर्म करने की शिकायत पुलिस में दर्ज करायी थी।

इधर गिरफ्तार शिक्षक ने दावा किया कि वह अपराध में शामिल नहीं है। वह अपने एक अन्य सहयोगी की साजिश का शिकार हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here