फॉलो करें

हिल रही मुख्यमंत्री की कुर्सी : कांग्रेस अध्यक्ष

41 Views

नगांव (असम), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की कुर्सी हिल रही है इसीलिए वह आजकल मुझे (भूपेन बोरा) मुख्यमंत्री की कुर्सी देने की बात कह रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि 2014 से 16 तक हिमंत बिस्व सरमा तत्कालीन मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के पीछे छूरी लेकर घूम रहे थे। मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। ऐसा एक व्यक्ति मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़कर जिसको-तिसको मुख्यमंत्री की कुर्सी दे देगा यह कहने में ही सब कुछ पता चल जाता है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव के मौके पर ही या चुनाव समाप्त होते-होते भाजपा ही उन्हें मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटा देगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि में मुख्यमंत्री बदल दिए गए, इसी प्रकार से असम में भी बदल दिए जाएंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आज नगांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री तथा उनके कार्यों को लेकर कई आरोप लगाए।

Share this post:

Leave a Comment

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल